{"_id":"5c951a62bdec2207143e8fef","slug":"11553275490-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है होलिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है होलिकोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है होलिकोत्सव
चिलबिला में निकली नरसिंह भगवान की शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। होली के दिन राधा-कृष्ण मंदिर से निकली शोभा यात्रा में लोगों ने नरसिंह महाराज पर फूल बरसाए। रामलीला समिति चिलबिला की ओर से निकली शोभायात्रा हनुमान मंदिर पहुंची।
ओमप्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुज दास एवं रामचंद्र सेठ के नेतृत्व में भगवान नरसिंह की पूजा अर्चना आचार्य कमलेश तिवारी के मंत्रोच्चारण के बीच शुरू हुई। भक्त जगह-जगह आरती कर रहे थे। भारी संख्या में लोग भगवान श्रीनारायण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। ओमप्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुजदास ने कहा कि होली अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। जो भी व्यक्ति भगवान श्रीमननारायण की शरणागति में चला जाता है। उसके सभी दुख दूर हो जाते हैं। इस मौके पर गिरीशचंद्र पांडे, श्यामसुंदर, रवि गुप्ता, राजा जायसवाल, घनश्याम, पंकज गुप्ता, अंकुर श्रीवास्तव, राममोहन, संतोष मोदनवाल, जगदीश सोनी आदि मौजूद रहे।
पारंपरिक लोक विधाओं को जीवंत रखने की आवश्यकता
कलानी सरायराजा स्थित कल्याणी देवी मंदिर पर हुआ होली मिलन समारोह
मानधाता (ब्यूरो)। कलानी ग्रामसभा के पौराणिक कलानी देवी मंदिर पर फगुआ उत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उत्सव में उपस्थित कलाकारों ने कल्याणी देवी माता के जयकारे के साथ एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत कर लोगों को दिल जीत लिया। इस अवसर पर हिंदुस्तानी सेवा समिति के अध्यक्ष आलोक आजाद ने कहा कि आज हम लोगों को अपनी पारंपरिक लोक विधाएं जैसे फगुआ, नौटंकी, कजरी आदि को सहेजने की आवश्यकता है। इतिहास गवाह है कि जिस सभ्यता ने अपनी परंपराओं, संस्कृति एवं अपनी लोक विधाओं को भुला दिया, उसका तेजी से पतन हुआ है। उन्होंने कहा कि प्राचीन संस्कृति एवं विधाओं को जीवंत रखने में गांव, समाज की बड़ी भूमिका है। इंडिया अगेंस्ट पॉलीथिन के संयोजक आलोक तिवारी ने कहा कि भारत वर्ष को विश्व की सांस्कृतिक राजधानी यूं ही नहीं कहा जाता। गंगा प्रसाद द्विवेदी, रमाशंकर तिवारी, अंजनी कुमार द्विवेदी, रामअवतार यादव, बहादुर, रिंकू तिवारी, अमित मौर्य आदि मौजूद रहे।