{"_id":"5c71887dbdec22738b6af544","slug":"11550944381-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं के जागरूक होने से मजबूत होगा लोकतंत्र : मुख्य निर्वाचन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं के जागरूक होने से मजबूत होगा लोकतंत्र : मुख्य निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्र--
मतदाताओं के जागरूक होने से मजबूत होगा लोकतंत्र : एल वेंकटेश्वर
मुख्य निर्वाचन अधिकारी तैयारियों का लिया जायजा, मतदान प्रतिशत बढ़ाने कह अपील
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने कहा है कि मतदाता जागरूक होंगे, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने शनिवार को विकास भवन सभागार में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
डीएम मार्कण्डेय शाही ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के विषय में विधिवत जानकारी दी और कहा कि संपूर्ण तैयारियां निर्वाचन में लगे प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं समाजसेवियों का आह्वान करते हुए कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सभी को अपने अपने स्तर से हर संभव प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि देश के नागरिक अपने मताधिकार का सही प्रयोग करें, जागरूक बनें और ज्यादा से ज्यादा लोग मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करें, ताकि कोई भी वोट के अधिकार से वंचित न हो। उन्होंने सभी बूथों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर एसपी एस आनंद, सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
भय और आतंक फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
डीएम कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि भय और आतंक उत्पन्न करने वाले लोगों को खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी विधानसभा चुनाव में जिस तहसील में कार्यरत थे, वह लोकसभा चुनाव में उस तहसील में नहीं रहेंगे। हालांकि उन्होंने लोकसभा चुनाव के तिथि घोषणा की जानकारी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
संग्रह अमीनों ने सीएम के फैसले पर जताई खुशी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने संग्रह अमीनों को विनियमित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्षों से कार्यरत सामयिक संग्रह अमीनों, अनुसेवकों के विनियमितिकरण का अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन रेणुका कुमार को निर्देश देते हुए कहा है कि वह प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद लखनऊ व समस्त मंडलायुक्त को निर्देशित करें। शासनादेश व मानकों के अंतर्गत हर हाल में सामयिक संग्रह अमीन व अनुसेवकों को माह फरवरी के अंत तक विनियमित किया जाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष करुणेश प्रताप सिंह, रामसमुझ त्रिपाठी, सदर अध्य्क्ष हरकेश बहादुर सिंह, राकेश मिश्रा, मुन्नालाल यादव, अनुज यादव, हीरालाल पुष्कर, मो. आकिल आदि लोग मौजूद रहे।
मनाई गई संत गाडगे जयंती
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। शहर के अजीतनगर में संत गाडगे की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि स्वच्छता के जनक संत गाडगे थे, मगर आज उनको श्रेय नहीं दिया जा रहा है। कवि और साहित्यकार डॉ. दयाराम मौर्य रत्न ने कहा कि गाडगे का विचार था। एक वक्त कम खाओ, कपडा़ कम पहनो, मगर बच्चों को अवश्य पढ़ाओ। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रध्दासुमन अर्पित किया। इस मौके पर राधेश्याम दीवाना, हीरालाल मौर्य, पंकज, विवेक यादव, जितेंद्र मौर्य, संतोष कुमार, छेदीलाल आदि मौजूद रहे।