{"_id":"5af305ec4f1c1bed778b7744","slug":"11525876204-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों से ढोया जा रहा ओवरलोड बालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों से ढोया जा रहा ओवरलोड बालू
Updated Wed, 09 May 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने ओवरलोडिंग पर भी भारी जुर्माने का प्रावधान किया है। बावजूद इसके इन दिनों ट्रैक्टरों और ट्रकों से ओवरलोडिंग ढुलाई की जा रही है। भोर में बालू लदे वाहनों की लंबी लाइन लगी रहती है। पुलिस इन पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
हथिगवां थाना क्षेत्र कौशाम्बी के बार्डर से लगा हुआ है। उधर महेवा घाट से आने वाली बालू सीधे जहानाबाद और गंगापुल के बगल से क्षेत्र में लाई जाती है। एक दो नहीं दर्जनों ट्रैक्टरों और ट्रकों से ओवरलोडिंग बालू की ढुलाई की जा रही है। ट्रैक्टरों पर महज 80 फिट बालू लादे जाने का नियम है। रवन्ना पर यह लिखा भी रहता है लेकिन ट्रैक्टरों पर 200 फिट बालू लदी होती है। यही नहीं डंप बालू बेचने वाले तो रवन्ना भी नहीं बनवाते हैं। नियम यह है कि घाट से बालू का रवन्ना 12 घंटे का बनता है। इसके बाद यह स्वयं रद्द मान लिया जाता है। उधर कौशाम्बी के कई घाटों से आने वाले बालू लदे ट्रैक्टर कौशाम्बी जनपद को पार करने में ही 12 घंटे पूरा कर लेते हैं। इसके बाद भी इन ट्रैक्टरों पर कोई निगाह रखने वाला नहीं है। जहानाबाद और गंगा पुल के बगल से हथिगवां थाने में प्रविष्ट होने वाले दर्जनों ट्रैक्टर निर्भीक होकर बालू लादकर लाते हैं।