फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   प्रतापगढ़ सीट के लिए रस्साकस्सी

प्रतापगढ़ सीट के लिए रस्साकस्सी

Tue, 26 Mar 2019 11:20 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़ सीट के लिए रस्साकस्सी
प्रतापगढ़ सीट के लिए रस्साकसी
विज्ञापन

सांसद हरिवंश ने डाला डेरा, तीनों विधायक भी पहुंचे दिल्ली
गठबंधन में जनसत्ता दल को सीट जाने की भी रही चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ संसदीय सीट से टिकट के लिए जबरदस्त रस्साकसी चल रही है। अपना दल में दोफाड़ होने के बाद चुनाव की घोषणा होने से ठीक पहले अखिल भारतीय अपना दल का गठन करने वाले सांसद हरिवंश सिह ने भाजपा के साथ गठबंधन के लिए दिल्ली में डेरा डाल रखा है। उनके साथ तीन विधायक भी दिल्ली पहुंचे हैं। इसके साथ ही कुछ और नेताओं ने भी टिकट के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। मंगलवार को दिनभर चर्चा रही कि दो सीटों पर सहमति के बाद राजाभैया के जनसत्ता दल से भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन होने जा रहा है, लेकिन शाम को बीजेपी ने कौशाम्बी संसदीय सीट से वर्तमान सांसद विनोद सोनकर को प्रत्याशी घोषित कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया। शाम को फिर खबर उड़ी कि प्रतापगढ़ सीट पर राजाभैया और बीजेपी के बीच सहमति बन गई है। हालांकि राजाभैया के प्रनितिधि ने इससे पूरी तरह से इनकार कर दिया।

प्रतापगढ़ संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी के चयन और गठबंधन को लेकर मंगलवार को दिनभर जिले में अटकलों का दौर चलता रहा। दिल्ली में जमे नेताओं के साथ गए समर्थक पल-पल की अपडेट यहां के लोगों को देते रहे। एक तरफ टिकट के लिए जहां वर्तमान सांसद हरिवंश सिंह ने पूरा जोर लगा रखा है, वहीं राजाभैया के साथ भी मंगलवार को दिनभर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से बात चलने को लेकर भी चर्चा होती रही। सियासी गलियारों में चर्चा रही कि सूबे के दो बड़े नेता राजाभैया के पक्ष में खुलकर आ गए थे। भाजपा से गठबंधन के बाद उन्हें कौशाम्बी और प्रतापगढ़ सीट दिए जाने की बात चल रही थी, लेकिन शाम को इन अटकलों पर तब विराम लग गया जब भाजपा ने कौशाम्बी से विनोद सोनकर को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। उधर, जनसत्ता दल के खाते में सीट जाने खबरें आने के बाद बीजेपी के कई नेता भी परेशान हो गए। सांसद हरिवंश सिंह के साथ ही सदर विधायक संगमलाल गुप्ता, रानीगंज विधायक धीरज ओझा के साथ ही एक और विधायक भी दिल्ली पहुंच गए। पूर्व विधयाक बृजेश ओझा के साथ अनिल प्रताप सिंह ने भी दिल्ली में डेरा जमा रखा है। इस खींचतान के बाद अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रतापगढ़ संसदीय सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी किस पर अपना भरोसा जताती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed