फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बंदियों की हड़ताल खत्म, चार को अस्पताल में चल रहा इलाज

बंदियों की हड़ताल खत्म, चार को अस्पताल में चल रहा इलाज

Wed, 06 Mar 2019 07:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
बंदियों की हड़ताल खत्म, चार  को अस्पताल में चल रहा इलाज
फोटो-
विज्ञापन

बंदियों की हड़ताल खत्म, चार का अस्पताल में चल रहा इलाज
मुलाकातियों की हुई सघन तलाशी, आधे घंटे विलंब से जेल में हुए दाखिल
अकर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला कारागार में मारपीट और बवाल के बाद भूख हड़ताल पर बैठे बंदी मान गए हैं। उन्होंने बुधवार से भोजन लेना शुरू कर दिया। पुलिस की पिटाई से घायल चार बंदियों का जिला कारागार के अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार को बंदियों से मुलाकात करने वाले परिजनों को गेट पर सघन चेकिंग के बाद भीतर जाने दिया गया। जिससे उन्हें आधे घंटे विलंब से जेल में प्रवेश मिला।
जिला कारागार में निरुद्ध दबंग बंदियों की करतूत की सजा सभी बंदियों को भुगतनी पड़ रही है। पुलिस व जेल के बंदीरक्षकों की पिटाई से घायल चार बंदियों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। अन्य बंदियों को उनकी बैरकों में भेज दिया गया। जेल में बवाल और मारपीट की घटना को लेकर भूख हड़ताल पर रहे दो व नौ नंबर बैरक के बंदियों ने बुधवार से खाना शुरू कर दिया। जिसके बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। पेशी पर आए बंदियों की मानें तो जेल के दबंग बंदी मोबाइल का प्रयोग करते हैं। जब बैरकों की जांच शुरू होती है तो दूसरे बंदियों के ठिकानों में मोबाइल समेत दूसरी प्रतिबंधित सामग्री छिपा देते हैं। उनकी सजा सभी बंदियों को भुगतनी पड़ती है। बुधवार को बंदियों से मिलने के लिए पहुंचे परिवार के लोगों को सघन जांच से गुजरना पड़ा। पीएसी की मौजूदगी में मुलाकात करने वाले लोगों के सामानों की तलाशी ली गई । इसके चलते आधे घंटे विलंब से परिवार के लोग बंदियों से मिल सके। प्रभारी जेल अधीक्षक आरपी चौधरी का दावा है कि सभी बंदी खाना खा रहे हैं। जेल मैनुअल का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्थ पैदा न हो सके।
विज्ञापन

इनसेट------
उपद्रवी बंदियों पर जेल प्रशासन शिकंजा कसने की तैयारी में
जेल प्रशासन उपद्रवी बंदियों को चिह्नित करने में जुट गया है। ऐसे बवाली बंदियों को दूसरे जनपद की जेलों में भेजा जाएगा, ताकि जेल में शांति व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-----
पॉलीथिन वाला सामान रखवाया गया बाहर
जेल में बंदियों से मिलने के लिए बड़ी संख्या में परिजन बुधवार को आए हुए थे। मुलाकात के लिए लोग अंगूर, सेब, संतरा समेत अन्य खाद्य पदार्थ पॉलीथिन में रखकर ले जा रहे थे जिसे बाहर करा दिया गया। जेल गेट पर लगी पीएसी को अलर्ट रही।
इनसेट-----
कोतवाली पुलिस भी रख रही नजर
जिला कारागार में बंदियों के बवाल को देखते हुए कोतवाली पुलिस भी बराबर जेल पर नजर रख रही है। बुधवार की सुबह भी पुलिसकर्मी जेल के बाहर हालात जानने के लिए पहुंचे।

गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर
दूसरे दिन भी नहीं मिली पुलिस को तहरीर, हाथ नहीं लगे हमलावर
अमर उजाला ब्यूरो
रखहा़। गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी तक पुलिस जानलेवा हमला करने वालों का पता नहीं लगा सकी। 24 घंटे बाद भी पुलिस को किसी ने तहरीर नही दी।

कंधई थाना क्षेत्र के दिलीपपुर पूरे दुरवन निवासी अनुज पांडेय को मंगलवार की रात घर के करीब गोली मार दी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दो बदमाश भाग निकले थे। अनुज को उपचार के लिए प्रयागराज एसआरएन ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बुधवार को गले में फंसी बुलेट निकालने की तैयारी चल रही थी। कंधई थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। चूंकि अनुज पांडेय की कई लोगों से रंजिश रही है। कुछ लोगों से मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में सुलह समझौता भी हो गया है। परिवार के लोग भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। फिलहाल पुरानी घटनाओं पर नजर रखते हुए हमलावरों की तलाश की जा ञरही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed