{"_id":"5c7bd767bdec220c2959f1d4","slug":"111551619943-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटेभर बारिश से बदला मौसम, फिर बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटेभर बारिश से बदला मौसम, फिर बढ़ी ठंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
घंटेभर की बारिश ने बढ़ा दी ठंड
फसलों के लिए संजीवनी, पर सेहत पर भारी पड़ेगी बारिश
सर्दी, जुकाम, बुखार और दमा के मरीजों की बढ़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रविवार सुबह बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। करीब एक घंटे की बारिश से ठंड बढ़ गई। यह बरसात जहां सभी फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी वहीं, स्वास्थ्य पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। मौसम में बदलाव से सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ ही दमा के मरीजों की परेशानी बढ़ेगी।
शनिवार रात में ही बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हो गई थी। रविवार को सुबह हुई तो आसमान में बादलों की चादर तन गई। सुबह नौ बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। किसानों बताया कि गेहूं, चना, मटर व सरसों की फसलों में दाने आ गए हैं। अब फसलों को अंतिम सिंचाई की तैयारी की जा रही थी। लगभग एक घंटे की बारिश ने उसकी भरपाई कर दी। जिला कृषि अधिकारी अश्वनी सिंह ने बताया कि यह बारिश गेहूं, चना, मटर, सरसों सहित सभी फसलों के लिए संजीवनी है। अब इन फसलों की सिंचाई की आवश्यकता नहीं है। इससे फसलों पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
वहीं दूसरी ओर एकाएक बदले मौसम से ठंड में इजाफा हो गया है। जिला अस्पताल में तैनात डा. अनुज चौरसिया ने बताया कि इससे सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज बढ़ेंगे। दमा के मरीजों को दिक्कत होगी। रात में हल्के कपड़े पहनकर न निकलें। बारिश में भीगने से बचें। बीमार होने पर डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें।
विज्ञापन
शहर गांव तक किचकिच, चलना दूभर
बारिश से शहर लेकर गांव तक जलजमाव व किचकिच की समस्या पैदा हो गई है। शहर के बाबागंज, स्टेशन रोड, चंपा सुर्ती रोड, पल्टन बाजार, अचलपुर, बेगमवार्ड मुहल्ले में जगह-जगह जलभराव की समस्या देखी गई। इसी तरह अंचल के रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुंडा, सदर में जगह-जगह चौराहों पर जलजमाव की समस्या देखी गई।
पंाच मार्च को होगा वार्षिकोत्सव
प्रतापगढ़। शहर के विवेक नगर स्थित जेएसएन गर्ल्स इंटर कालेज में 3 मार्च को आयोजित हेने वाला वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बारिश के चलते स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम पंाच मार्च को आयोजित होगा। यह जानकारी प्रबंधक योगेश्वर उपाध्याय ने दी।