फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   शहर से लेकर गांव तक व्यापार मंडल का किया जाएगा पुर्नगठन

शहर से लेकर गांव तक व्यापार मंडल का किया जाएगा पुर्नगठन

Fri, 11 May 2018 08:08 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
शहर से लेकर गांव तक व्यापार मंडल का किया जाएगा पुर्नगठन
उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिला, जिला युवा, नगर एवं नगर युवा कमेटियों के साथ ही ग्रामीण अंचल और बाजारों में गठित कमेटियों का पुनर्गठन करने का फैसला किया है। शुक्रवार को हुई बैठक में कमेटी ने मुहर लगाते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में चयनित राम शंकर जायसवाल का व्यापारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को व्यापार मंडल कार्यालय पर हुई बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी और जिला महामंत्री संजय सोनी ने जिले के सभी कमेटियों को भंग कर दिया है। शुक्रवार को हुई बैठक में शहर से लेकर गांव तक की सभी कमेटियों का नए सिरे से चयन करने का निर्णय लिया गया। जिला स्तर पर गठित जिला युवा, नगर एवं नगर युवा कमेटियों को भंग कर दिया है। साथ ही नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 19 जून को करने का निर्णय लिया गया है। व्यापारी नेताओं ने जिले के व्यापारी नेता रामशंकर जायसवाल को प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाने पर खुशी का इजहार करते हुए माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सरदार मंजीत सिंह छाबड़ा, मुरलीधर केसरवानी, श्यामलाल जायसवाल, अभय खंडेलवाल, अशोक सिंह, ज्ञान प्रकाश केसरवानी, संजीव जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed