फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बिजली संकट से जूझ रहे लोगों ने एक्सईन को घेरा

बिजली संकट से जूझ रहे लोगों ने एक्सईन को घेरा

Mon, 31 Jul 2017 08:22 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट से जूझ रहे लोगों ने एक्सईन को घेरा
प्रतापगढ़। महीनेभर से बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने सोमवार को अधिशाषी अभियंता का घेराव कर लाइनमैन के मनमाने रवैए पर आक्रोश जताया। मझिलगांव के ग्रामीणों ने एक्सईएन को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि महीनों से गांवों में अंधेरा व्याप्त है। शिकायत के बाद भी लाइनमैन बिजली दुरुस्त नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मंाग की।
विज्ञापन


गड़वारा क्षेत्र के मझिलगांव के लोग लोकल फॉल्ट व शार्ट सर्किट के चलते महीनों से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। उपकेंद्र का चक्कर लगाते-लगाते थकहार कर सोमवार को ग्रामीण एकजुट होकर मुख्यालय स्थित एक्सईएन कार्यायल का घेराव कर लाइनमैन के विरोध में आक्रोश जताया। गांव के मनीष कुमार तिवारी, राजेश कुमार, शेषमणि शर्मा, गुरुदीन शर्मा, कुसुम देवी, मनोज शर्मा, शुभम्, कल्लू शर्मा, रामसुख सरोज, रामबाबू, देवमणि शर्मा सहित ग्रामीणों ने एक्सईएन को दिए शिकायती पत्र में लाइनमैन पर मनाने ढंग से कार्य करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि गंाव में महीनेभर से अंधेरा छाया हुआ है। उपकेंद्र पर इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लाइनमैन तक को अवगत कराया गया, मगर परेशानी दूर नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि यदि लाइन ठीक नहीं हुई तो कनेक्शन कटवाने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed