फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मेहनत व लगन से मिलती है सफलता

मेहनत व लगन से मिलती है सफलता

Wed, 27 Mar 2019 11:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
मेहनत व लगन से मिलती है सफलता
फोटो
विज्ञापन

मेहनत व लगन से मिलती है सफलता
प्रतापगढ़। शहर के जोगापुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में बुधवार को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया गया। नर्सरी से लेकर कक्षा नौ तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि मेहनत व लगन से हर मुकाम हासिल हो जाता है। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। उप प्रबंधक संतोष कुमार द्विवेदी, प्रधानाचार्य डा. धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने भी बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र वितरित किया। इस अवसर पर शिक्षक विनोद कुमार, रेखा श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, मंजू मिश्रा, शालू सिंह, सुष्मिता सिंह, किरन मिश्रा, रिया शर्मा, बीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
मतदाताओं को जागरूक करने को आगे आएं धर्म प्रमुख
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के अजीतनगर स्थित सृजना कुटीर कार्यायल मेें बुधवार को एलायंस क्लब इंटरनेशनल की बैठक हुई। पदाधिकारियों ने धर्म प्रमुखों से मतदाताओं को जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।
विज्ञापन

क्लब के जोनल एडवाइजर समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी की भागीदारी आवश्यक है। देश को सशक्त लोकतंत्र देने के लिए सभी जाति व धर्म के लोगों को आगे आना होगा। जिले में शत प्रतिशत मतदान का रिकार्ड बने, इसके लिए सभी धर्म प्रमुखों को आगे आना होगा। वरिष्ठ साहित्यकार डा. दयाराम मौर्य रत्न ने सभी धर्म प्रमुखों से मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर डीजीसी ग्रामसभा विवेक उपाध्याय, आरके आर्या, रेखा ऊमरवैश्य, पूनम गुप्ता, अर्चना खंडेलवाल, ज्योति, अर्चना पांडेय, सुधा, सुरेश अग्रवाल, छेदीलाल, कृष्णमोहन गुप्ता, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्ति में भाव की प्रधानता
मांधाता के हिंदूपुर में सात दिवसीय श्रीमद् देवीभागवत कथा में बह रही भक्ति की बयार
अमरद उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। विकास खंड मांधाता के हिंदूपुर मेें आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन व्यास आचार्य कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देवी महात्म्य एवं मां की भक्ति की शक्ति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मां अपने विविध रूपों से समाज का कल्याण करती हैं। उनके प्रत्येक रूप का अनूठा रहस्य है। पूजन पद्धति भी अलग- अलग है। लेकिन भक्ति में भाव की प्रधानता होती है। मां के प्रति सच्ची भक्ति और पूर्ण समर्पण हो तो किसी तरह के आडंबर की कोई आवश्यकता नहीं। उन्होंने माताओं के सम्मान पर जोर दिया। कहा कि जो अपनी माता का सम्मान नहीं करता है, उन्हें दुख देता है, वह लाख धर्म एवं पूजन कर ले, उसे मोक्ष नहीं मिलने वाला। इसके पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञाचार्य पं. अतुल शास्त्री, संत प्रसाद पांडेय, तेजभान सिंह, विनय सिंह, अजीत सिंह, बबन सिंह, बाबादीन मिश्र, उदय प्रताप सिंह, अभय, अजय जायसवाल, राजकुमार शुक्ल, माधव सिंह लालसिंह, रामदास सिंह, देश रत्न सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed