फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   यूपी बोर्ड परीक्षा:ं मैदान छोडक़र भागे 17876 परीक्षार्थी

यूपी बोर्ड परीक्षा:ं मैदान छोडक़र भागे 17876 परीक्षार्थी

Sun, 03 Mar 2019 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा:ं मैदान छोडक़र भागे 17876 परीक्षार्थी
यूपी बोर्ड परीक्षा: मैदान छोड़कर भागे 17876 परीक्षार्थी
विज्ञापन

हाईस्कूल में 10297 और इंटर में 7579 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
हाईस्कूल में पांच व इंटर में 11 नकलचियों के खिलाफ हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शनिवार को इंटर अंग्रेजी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा के साथ ही यूपी बोर्ड परीक्षा का समाप्त हो गई। हाईस्कूल व इंटर मिलाकर कुल 17876 परीक्षार्थियों ने सख्ती के चलते मैदान छोड़ दिया। जबकि तलाशी के दौरान एक मुन्नाभाई समेत 16 नकलची पकड़े गए। सभी को रस्टीकेट कर दिया गया। अब आठ मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। इसकी तैयारी विभागीय अधिकारियों ने शुरू कर दी है।
सात फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। इस बार परीक्षा संपादित कराने के लिए कुल 210 परीक्षा केेंद्र बनाए गए थे। हाईस्कूल परीक्षा के लिए 71533 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 38720 बालक व 32813 बालिकाएं थीं। इंटर में 59984 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें बालक 34394 व 25590 बालिकाएं थीं। परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग संपन्न कराने के लिए विभाग की ओर से तगड़ी किलेबंदी की गई थी। सुपर जोनल, सब जोनल, स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा परीक्षा की निगरानी के लिए छह सचल दल तैनात किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डर के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। परीक्षा में सख्ती के चलते इस बार नकल माफियाओं की दाल नहीं गल सकी। सख्ती के चलते 17876 परीक्षार्थी मैदान छोड़ गए। डीआईओएस कार्यालय के परीक्षा विभाग के कर्मचारियों के अनुसार हाईस्कूल में 71533 के सापेक्ष 10297 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इंटर मेें 7579 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। जबकि सचल दल की तलाशी के दौरान हाईस्कूल में 5 नकलची पकड़े गए व इंटर में 11 नकलची। सभी रस्टीकेट कर दिए गए। डीआईओएस डा. एसपी यादव ने बताया कि बोर्ड परीक्षा समाप्त हो गई है। अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

इनसेट----------------
एक मुन्नाभाई के खिलाफ भी हुई कार्रवाई
इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान एक मुन्नाभाई भी पकड़ा गया था। वह जयनाथ मानव इंटर कालेज बैजलपुर में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। सचल दल की निरीक्षण के दौरान वह पकड़ में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट---------------------
पिछली बार 13 परीक्षा केंद्रों के खिलाफ हुई थी डिबार की कार्रवाई
यूपी बोर्ड परीक्षा में पिछली बार नकल माफियाओं का परीक्षा केंद्रों पर कब्जा रहा। परीक्षा के दौरान नकल माफियाओं ने शुचिता की खुलेआम धज्जियां उड़ाई थीं। परीक्षा के दौरान 13 परीक्षा केंद्रों के खिलाफ डिबार की कार्रवाई की गई थी।
इनसेट--------------------
यूपी बोर्ड परीक्षा पर एक नजर
हाईस्कूल-- 71533 परीक्षार्थी पंजीकृत
इंटर ----59984 परीक्षार्थी पंजीकृत
इनसेट------------
परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थी की संख्या
हाईस्कूल--- 6747 बालक
3550 बालिकाएं
कुल ------10297 अनुपस्थित
-----------------------
इंटर------4993 बालक
2586 बालिकाएं
कुल -----7579 परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed