फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   लंबे समय से गैरहाजिर दो शिक्षिकाएं बर्खास्त

लंबे समय से गैरहाजिर दो शिक्षिकाएं बर्खास्त

Wed, 02 Jan 2019 07:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
लंबे समय से गैरहाजिर दो शिक्षिकाएं बर्खास्त
लंबे समय से गैरहाजिर दो शिक्षिकाएं बर्खास्त
विज्ञापन

नोटिस देने के बाद भी नहीं आईं सामने, बीएसए ने की सेवा समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मध्य प्रदेश में तैनात आईईएस अफसर की पत्नी सहित दो शिक्षिकाओं को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है। सितंबर माह से गायब यह अध्यापिकाएं नोटिस जारी होने के बाद भी विभागीय अफसरों के सामने अपना पक्ष रखने नहीं आईं।
जिले के गौरा विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय डिघवट में तैनात अंकिता पांडेय के बगैर हस्ताक्षर बनाकर वेतन लेने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारी चौकन्ने हुए और मामले की जांच की। जांच में मामला सही मिलने पर बीएसए ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब कर लिया। इसके बाद बीएसए ने कई नोटिस जारी की, मगर किसी का जवाब नहीं आने पर बुधवार को अंकिता पांडेय की सेवा समाप्त कर दी। इसी प्रकार मंगरौरा विकास खंड के प्राइमरी स्कूल नरहरपुर में 18 अक्तूबर से गायब मीता कुमारी विभाग के नोटिस के बावजूद नहीं लौटीं। इससे नाराज बीएसए ने मीता कुमारी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी थी। बुधवार को बीएसए ने सेवा समाप्त कर दी।
विज्ञापन


बारह घंटे में पूरा हुआ 12 महीने का काम
आज हकीकत देखने आएगी भारत सरकार की टीम
सप्ताह भर रुककर 16 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों का करेगी सत्यापन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले की 16 ग्राम पंचायतों में जो कार्य बारह महीने में नहीं हुए, वह महज बारह घंटे में पूरे हो गए हैं। गुरुवार को भारत सरकार की आने वाली पांच सदस्यीय टीम इन गांवों में भ्रमण करके वास्तविकता खंगालेगी। जिले में सप्ताह भर रहने वाली टीम शौचालय निर्माण और उनके उपयोग के बारे में जानकारी लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को जिले में भारत सरकार की पांच सदस्यीय टीम आ रही है। टीम के अधिकारी जिले की 16 ग्राम पंचायतों का भ्रमण करके विकास कार्यों की हकीकत देखने के साथ ही शौचालय निर्माण की गुणवत्ता और प्रयोग करने की स्थिति देखने आ रहे हैं। जिले में सप्ताह भर रहकर सभी चयनित 16 ग्राम पंचायतों में वास्तविकता परखने के साथ ही और क्या बेहतर किया जा सकता है, उस पर नजर रखेंगे। टीम के आने पर सब कुछ ओके दिखाने के लिए बुधवार को सदर विकास खंड के भंगवा संडवा चंद्रिका के बंडाखुटार में रात-दिन काम होता रहा। बंडाखुटार गांव में बने शौचालयों की शिकायत पहले भी हो चुकी है। यही वजह है कि बीडीओ अपनी मौजूदगी में विकास कार्य करा रहे हैं। भंगवा गांव में पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल को संवारने में पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को बीडीओ दिनेश यादव ने गांव पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया। फिलहाल भारत सरकार से आने वाली टीम की आवभगत की तैयारी अंतिम दौर तक चलती रही। डीपीआरओ उमाकांत पांडेय ने बताया कि गुरुवार को टीम के सदस्य आ रहे हैं, गांव-गांव जाकर वास्तविकता देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed