फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मैनेजर से पौने दो लाख लूटा

दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मैनेजर से पौने दो लाख लूटा

Thu, 08 Jun 2017 06:35 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मैनेजर से पौने दो लाख लूटा
प्रतापगढ़। दिनहाड़े बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर से पौने दो लाख रुपये लूट लिया। राहगीरों को आता देख बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस बदमाशों को पकड़ने के बजाय पूछताछ करती रही। खबर भेजे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन


बाघराय बाजार में वैभव सिंह चौहान ने रमाशंकर सिंह पेट्रोल पंप खोल रखा है। पेट्रोल पंप पर जेठवारा थाना क्षेत्र के डांडी निवासी हरिओम ओझा मैनेजर है। पंप का कैश जमा करने के लिए वह बैंक जाता था। बुधवार और गुरुवार को बिक्री की रकम 1 लाख 76 हजार रुपये राजापुर एसबीआई में जमा करने के लिए बाइक से निकला। करीब तीन बजे वह महेशगंज थाना क्षेत्र के कुसहा गांव के करीब नहर पर पहुंचा। तभी पीछे से आए पल्सर सवार दो बदमाशों ने उसे धक्का देकर गड्ढे में गिरा दिया। सामने से आए अपाचे सवार दो बदमाश उसके पास पहुंचे और तमंचा सटाकर रुपये से भरा बैग छीन लिए। यह देख राहगीर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख बदमाश फायरिंग करते हुए कुसहा की ओर भाग निकले।
विज्ञापन



घटना से हक्का बक्का हरिओम ने अपने मालिक वैभव को जानकारी देने के साथ ही डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। पहले डायल 100 की टीम पहुंची और पूछताछ करने लगी। इस बीच महेशगंज एसओ दलबल के साथ पहुंचे। खास बात यह देखने को मिली कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस निष्क्रिय रही। केवल मैनेजर से बार-बार सवाल करती रही। यहां तक कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए महेशगंज पुलिस लूट की घटना को ही संदिग्ध बताने लगी। पेट्रोल पंप मालिक वैभव घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। खबर भेजे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मैनेजर से पौने दो लाख लूटा
महेशगंज में बाइक को टक्कर मार पहले गिराया, फिर तमंचा सटाकर छीना रुपये से भरा बैग
राहगीरों को आता देख फायर करते हुए भागे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed