{"_id":"5dcee91b8ebc3e54ee79833a","slug":"100-bed-hospitol-pratapgarh-news-ald2602743145","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन सौ बेड भवन का उद्घाटन करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन सौ बेड भवन का उद्घाटन करने की तैयारी
विज्ञापन
प्रतापगढ़। अधूरे भवन का उद्घाटन कराने की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। जिला महिला अस्पताल में निर्माणाधीन सौ बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। जर्जर होने के कारण महिला अस्पताल को सौ बेड के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। भवन हैंडओवर तक नहीं हुआ, उपकरण भी नहीं खरीदे गए। स्टाफ की तैनाती तक नहीं की गई और अब सौ बेड के अस्पताल का उद्घाटन 25 नंवबर को कराने की तैयारी सीएमओ ने शुरू कर दी है।
जिला महिला अस्पताल के पीछे 22 लाख की लागत से सौ बेड का महिला अस्पताल निर्माण के लिए शासन ने मंजूरी दी थी। समय बीत गया, मगर अभी तक भवन बनकर तैयार नहीं हो सका है। पांच के बजाए तीन मंजिल तक ही भवन तैयार हो सका है। चार और पांच मंजिल पर अभी कार्य चल रहा है। दरवाजा और खिड़कियां लगाई जा रही हैं। इसके चलते कार्यदायी संस्था ने निर्माणाधीन भवन को अभी तक हैंडओवर नहीं किया है। बरसात के दिनों में जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू और ओटी के साथ लेबर रूम की छत फट गई थी। खतरे को देखते हुए कार्यदायी संस्था और सीएमओ ने आपसी बातचीत के बाद निर्माणाधीन सौ बेड के अस्पताल में महिला अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया। जबकि अस्पताल का निर्माण अभी चल रहा है। इन सब के बावजूद 25 नवंबर को अधूूरे सौ बेड के अस्पताल का उद्घाटन कराने की तैयारी में सीएमओ जुट गए हैं।
32 के बजाए 14 एसी ही लगवाए ठेकेदार ने
सौ बेड के अस्पताल में 32 एसी लगवाने के लिए शासन ने आदेश दिया था। मगर यहां पर अभी तक महज 14 एसी ही लगवाए गए हैं। इसके बारे में कोई कुछ जानकारी नहीं दे रहा है। वहीं इस अस्पताल में बनीं नालिया बार-बार चोक हो जा रही हैं। मरीजों की सहूलियत के लिए लगा सबमर्सिबल पंप पानी कम और बालू ज्यादा उगल रहा है।
विज्ञापन
100 बेड के महिला अस्पताल का भवन बनकर तैयार हो गया है। दरवाजे और खिड़कियां लगनी हैं। भवन हैंडओवर होने के बाद ही उपकरण मंगवाए जाएंगे। अभी दस दिन का समय हमारे पास है। ठेकेदार को बता दिया गया है कि आठ दिनों के अंदर भवन को तैयार कर देना है। ऐसा न करने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ।