{"_id":"650f2e7964313fd5120b709e","slug":"10-percent-lights-in-the-city-fail-there-is-darkness-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-4778-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: शहर में 10 फीसदी लाइटें खराब, रहता है अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: शहर में 10 फीसदी लाइटें खराब, रहता है अंधेरा
Sat, 23 Sep 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
बरसात में 25 वार्डों की गलियों व सड़कों पर लगी लाइटें हो गईं हैं खराब
पालिका का दावा 52 एलईडी लाइटें ही खराब, कराई जा रही मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। शहर के 25 वार्डों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था है लेकिन 10 फीसदी खराब हैं। मोहल्लों की गलियां तो दूर मुख्य मार्गों पर भी अंधेरा पसरा रहता है। कुछ ठीक हैं तो उनके कवर टूटे हैं, कई जगह स्विच खराब हैं। इससे दिन में भी लाइटें जलती है।
नगर पालिका क्षेत्र के विस्तारित क्षेत्र पूरे केशवराय तक आप्टा गोनल की 125 लाइटें लगाई गईं थीं। दूधिया रोशनी से जगमग करने वाली लाइटें डेढ़ साल पहले करीब 65 लाख की लागत से लगाई गईं, जो बरसात में खराब हो गई हैं। इससे रोड पर अंधेरा पसरा रहता है।
भंगवा चुंगी से सीताराम धाम तक 65 लाइटें लगवाई गईं। इसके अलावा स्टेशन रोड, कचहरी भंगवा चुंगी मार्ग, सिनेमा रोड, कचहरी के आसपास विक्टोरिया लाइटें लगाई गईं हैं। कई विक्टोरिया लाइट के पोल ही उखड़ गए हैं। कुछ खराब पड़ी हैं। नगर पालिका की ओर से दावा किया जा रहा है कि केवल 52 लाइटें ही खराब हैं। जिनकी मरम्मत का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
शहर के 25 वार्डों में कहीं लाइट जलती भी है तो उसका स्विच खराब है। ऐसे में दिन में भी लाइट जलती रहती है। पथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था नहीं होने से कई मोहल्ले में अंधेरा रहता है।
पटखौली के रहने वाले सद्दाम का कहना है पाल बस्ती में दर्जन भर से अधिक घरों तक पहुंचने के लिए अंधेरे में होकर जाना पड़ता है। तमाम स्थानों पर पोल ही नहीं है तो स्ट्रीट लाइट कहां से लगेगी। विस्तारित क्षेत्र पूरे नरसिंहभान निवासी सुरेश पांडेय का कहना है कि पथ प्रकाश की व्यवस्था को लेकर नगर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है। खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने में कोई रुचि नहीं ले रहा है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील का दावा है कि सभी स्थानों पर पथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था की गई है। स्ट्रीट लाइट खराब होने पर ठीक कराया जाता है। अगर कहीं स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है तो उसे ठीक करा दिया जाएगा। नगर में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
इनसेट
विस्तारित क्षेत्र में रहता है अंधेरा
नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र पूरे केशवराय, करौंदी घाट, पूरे ईश्वरनाथ, जोगापुर, पूरे नरसिंहभान, दहिलामऊ अस्पताल वार्ड, सगरा, रूपापुर में अंधेरा पसरा रहता है। गलियां तो दूर अभी मुख्य मार्गों पर भी पालिका की ओर से उजाले का प्रबंध नहीं कर सका।
इनसेट
शहर में लगाई लाइटें
स्ट्रीट लाइट की संख्या - 3539
विक्टोरिया व आप्टागोनल लाइट-556
हाईमास्ट- 52
खराब लाइटों की संख्या
हाईमास्ट-2
एलईडी-52