फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   10 bigha wheat crop burnt to ashes due to spark from electric wires

Pratapgarh : बिजली के तारों की चिंगारी से 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

Fri, 18 Apr 2025 04:37 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Apr 2025 04:37 PM IST
सार

रानीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर हरिनाहपुर में खेत के ऊपर से गुजरी बिजली की लाइन से निकली चिंगारी ने चार किसानों के गेहूं की फसल जलाकर राख कर दिया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
10 bigha wheat crop burnt to ashes due to spark from electric wires
गेहूं की फसल से उठतीं लपटें। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रानीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर हरिनाहपुर में खेत के ऊपर से गुजरी बिजली की लाइन से निकली चिंगारी ने चार किसानों के गेहूं की फसल जलाकर राख कर दिया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के विकराल रूप धारण करने पर बस्ती के लोग सहमे रहे।

विज्ञापन

गोपालपुर में शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे बिजली के तार आपस में टकराने के बाद चिंगारी केशव तिवारी के खेत में गिरी। देखते ही देखते चिंगारी शोला बन गई। खेत में लगी आग देख गांव के लोग दौड़ पड़े। हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे आग संदीप तिवारी , वीेरेंद्र पांडेय व राजेश पांडेय के खेतों तक पहुंच गई। ग्रामीणों की सूचना पर कुछ ही देर में फायरब्रिगेड भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से फायरब्रिगेडकर्मी आग बुझाने में जुट गए।

विज्ञापन


कुछ अन्य किसानों की फसल में आग की लपटें पहुंच गई। गनीमत यह रही कि फायरब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद बस्ती की ओर बढ़ रही आग पर काबू पा लिया। अन्यथा बस्ती में बने मकान भी आग के आगोश में आ जाते। ग्रामीणों के अनुसार आग से करीब 10 बीघे किसानों की फसल जलकर राख हुई है। खून पसीने की कमाई पल भर में राख देख पीड़ित परिवार के सदस्यों की आंखों से लगातार आंसू गिरते रहे। फसल जलने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया था। सूचना मिलने के बाद राजस्वकर्मी भी क्षति का आकलन करने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed