{"_id":"64edba8c20201b779804dbbd","slug":"police-arrested-sp-leader-gulshan-yadav-from-prayagraj-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा नेता गुलशन यादव को पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार, राजा भैया के खिलाफ लड़ा था चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा नेता गुलशन यादव को पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार, राजा भैया के खिलाफ लड़ा था चुनाव
Tue, 29 Aug 2023 03:00 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 29 Aug 2023 03:00 PM IST
सार
साप नेता गुलशन यादव को कुंडा पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। विजय प्रताप सिंह के साथ मारपीट के मामले में वह वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन
राजा भैया और गुलशन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाहुबली राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सपा नेता गुलशन यादव को कर्नलगंज थाना पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। सपा नेता गुलशन यादव के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और डकैती के मामले में गैर जमानती वारंट जारी था।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2022 में गुलशन यादव ने सपा से राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ा था। साथ ही नगर पंचायत चुनाव में कुंडा टाउन एरिया में अध्यक्ष पद पर राजा भैया के उम्मीदवार के खिलाफ सपा प्रत्याशी के तौर पर अपनी पत्नी सीमा यादव को भी चुनाव में उतारा था।
विज्ञापन
सपा से प्रत्याशी रहे गुलशन यादव की कोतवाली इलाके के पहाड़पुर बनोही ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र सिंह के चाचा विजय बहादुर सिंह से मारपीट हो गई थी। इस मामले में गुलशन समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने प्रयागराजद के डायमंड जुबली हॉस्टल से सपा नेता गुलशन यादव को गिरफ्तार किया है। कुंडा में मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन