फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Purnpur hail in several villages, crops

पूरनपुर के कई गांवों में ओलावृष्टि,फसल नष्ट

Mon, 14 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/  पूरनपुर/पीलीभीत।
ब्यूरो/  पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Mon, 14 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Purnpur hail in several villages, crops
फसल नष्ट - फोटो : अमर उजाला
- झमाझम बारिश से निचले स्थानों पर हुआ जलभराव
विज्ञापन

- भारी क्षति के बावजूद तहसील प्रशासन से कोई भी अधिकारी और कर्मचारी क्षति का जायजा लेने नहीं पहुंचा

जिले में सुबह पूरनपुर तहसील क्षेत्र के कुछ गांवों समेत कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के साथ जमकर ओले गिरे। इससे किसानों के खेत में खड़ी गेहूं और मसूर की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। बावजूद इसके तहसील प्रशासन से कोई भी अधिकारी और कर्मचारी फसलों को हुई क्षति का जायजा लेने क्षेत्र में नहीं पहुंचा। इससे किसानों में रोष है।
सोमवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए थे। दोपहर को झमाझम बारिश के साथ पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव वक्तापुर, भायपुर, शिवपुरियिा, कुल्हागाढ़ा, मकरंदपुर सहित पौन दर्जन गांव में ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों में हड़कंप मच गया। ओलावृष्टि में लाही, मसूर, लहटा की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। गेहूं की पैदावार भी बीस प्रतिशत कम होने का अनुमान किसान जता रहे हैं।
विज्ञापन

करीब आधा घंटा तक हुई बारिश से निचले स्थानों पर जलभराव हो गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश मेें लाही, मसूर, गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ। गांव वक्तापुर निवासी ओमप्रकाश शुक्ला ने बताया कि अपरान्ह करीब बारह बजे से साढ़े बारह बजे तक ओलावृष्टि हुई। कंचे के बराबर साइज तक के ओले गिरे। गांव के प्रधान खुशीराम गौतम ने बताया कि ओलावृष्टि से कई गांव के किसान तबाह हो गए हैं। सरसों, मसूर की फसल तो पूरी तरह चौपट हो गई। गेहूं की फसल भी गिर गई। इससे गेहूं की फसल में भी करीब पचास प्रतिशत का नुकसान हुआ है। गांव निवासी जसकरन ने बताया कि ओलावृष्टि से खेतों में ओलों के ढेर लग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश सिंह का कहना है कि ओलावृष्टि से उनकी गेहूं की फसल भी साठ प्रतिशत प्रभावित हुई है। गांव मकरंदपुर ता. पिपरिया दुलई प्रेम शंकर, वीरपाल ने बताया कि खेतों में करीब छह इंच तक ओले की परत जमा हो गई। ओलावृष्टि से फसलों की भारी तबाही हुई है। घुंघचाई। क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से सरसों, गेहूं की फसलें प्रभावित हुई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं की फसल खेतों में गिर गई। 


तहसील क्षेत्र में ओलावृष्टि होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है। हो सकता है कि कुछ स्थानों पर थोड़े बहुत ओले गिरे हों। सूचना पर सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में यदि किसानों की फसल तबाह होने की पुष्टि होती है तो उन्हें मुआवजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
- दिग्विजय सिंह, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed