फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ibrahim's murder may be linked to Haldwani

हल्द्वानी से जुड़े हो सकते हैं इब्राहिम की हत्या के तार

Thu, 29 Sep 2022 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:29 AM IST
सार

फोटो- 30हल्द्वानी से जुड़े हो सकते हैं इब्राहिम की हत्या के तार - जांच में अब तक ठेकेदारी और रुपयों को लेकर रंजिश नहीं आई सामने - कातिल की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिली, एक टीम हल्द्वानी रवानासंवाद न्यूज एजेंसीपीलीभीत। हत्या के 24 घंटे बाद जांच पड़ताल कर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि हत्या की वजह कोई निजी है। पीलीभीत में भी कई जगहों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।

विज्ञापन
Ibrahim's murder may be linked to Haldwani
इब्राहिम की हत्या करने के बाद भागते हुए कैमरे में कैद हुआ हत्यारोपी का फोटो।

विस्तार

जांच में अब तक ठेकेदारी और रुपयों को लेकर रंजिश नहीं आई सामने
विज्ञापन

कातिल की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिली, एक टीम हल्द्वानी रवाना
पीलीभीत। ठेकेदार इब्राहिम की हत्या के तार हल्द्वानी से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हत्या के 24 घंटे बाद जांच पड़ताल कर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि हत्या की वजह कोई निजी है। पुलिस के हाथ कातिल की सीसीटीवी फुटेज लग गई है। इसी आधार पर पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस की एक टीम हल्द्वानी भी गई हुई है।
हल्द्वानी के इब्राहिम की मंगलवार को नौगवां ओवरब्रिज के नीचे चलती ईको में चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्यारे को पकड़ने के लिए एसपी ने कई टीमें लगाई हैं। टीमों ने नवाबगंज व सेटेलाइट चौराहे पर जाकर सीसीटीवी फुटेज निकलवाई। पीलीभीत में भी कई जगहों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। असम पुलिस चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी दिखाई दे रहा है। यहां से बस की आड़ लेकर वह किस तरह निकल गया। कातिल की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। उधर, कॉल डिटेल में कत्ल के कुछ देर बाद इब्राहिम के मोबाइल की लोकेशन पूरनपुर आई थी। इससे माना जा रहा है कि इब्राहिम का मोबाइल कातिल के पास है। रात में लोकेशन गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कैंच के पास की मिली है।
विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक की जांच पड़ताल में कोई कारोबारी रंजिश सामने नहीं आई है। पुलिस का मानना है कि कोई निजी मामला भी हो सकता है। हालांकि घरवालों ने किसी रंजिश से इन्कार किया है। लूट की बात घरवाले भी नहीं कह रहे हैं। यहां बता दें कि इब्राहिम की हत्या उसी दिन की गई जिस दिन उसका निकाह हुआ था। चार महीने पहले ही इब्राहिम का निकाह हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से 25 मिनट पहले कंपनी के अधिकारी से हुई थी बात
इब्राहिम बैंकों के एटीएम कक्ष बनाने का काम करता था। घटना से 25 मिनट पहले उसने नबावगंज में एटीएम कक्ष बनाने वाली जगह का फोटो खींचकर मोदीनगर स्थित कंपनी के एक अधिकारी को भेजा था। अधिकारी से इब्राहिम की बात भी हुई थी। इसके बाद उसकी किसी से बात नहीं हो पाई। घटना के बाद इब्राहिम का मोबाइल नहीं मिला है।


सड़क पर तड़पता रहा इब्राहिम लोग बनाते रहे वीडियो
मंगलवार को घटना के बाद इब्राहिम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। घटना के बाद वह सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। उसके आस पास लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। बातें कर रहे हैं कि इसकी तो गर्दन ही काट दी। कुछेक लोग उससे पूछ रहे हैं कि गर्दन किससे काटी, लेकिन कोई भी उसे उठाकर अस्पताल ले जाने की जहमत करता नहीं दिख रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद करीब 15-20 मिनट तक इब्राहिम सड़क पर ही पड़ा तड़पता रहा।
सभी एंगिलों पर काम किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज निकाली गई है। कोई निजी रंजिश भी हो सकती है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
- दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed