फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   For a candidate The entire staff was vigilant

एक परीक्षार्थी के लिए  मुस्तैद रहा पूरा स्टाफ

Fri, 11 Mar 2016 12:09 AM IST
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
For a candidate The entire staff was vigilant
पेपर देकर लौटते बच्चे। - फोटो : pilibhit, beureu
यूपी बोर्ड परीक्षा में 7234 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जबकि 810 गैरहाजिर रहे। उधर, सीबीएसई परीक्षा में हाईस्कूल के 340 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में गृह विज्ञान और गणित की परीक्षा हुई। परीक्षा में पंजीकृत 8044 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 7234 ने परीक्षा दी। इसमें 810 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। हाफिज रहमत खां इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत तीन विद्यार्थियों के सापेक्ष एक परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। इसको लेकर पूरा स्टाफ मुस्तैद रहा। डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। 

उधर, सीबीएसई परीक्षा के तहत बृहस्पतिवार को हाईस्कूल सामाजिक विषय की परीक्षा हुई। सेंट एलायसियस कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर पायस मैनेजिज ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर 165 परीक्षार्थी बैठे, जबकि तीन ने परीक्षा छोड़ दी। लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य आरसी सेमवाल ने बताया कि उनके परीक्षा केंद्र पर 225 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed