फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fenugreek Sadullaganj fire loss of millions

मैथी सैदुल्लागंज में आग से लाखों का नुकसान

Sun, 13 Mar 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो / न्यूरिया।
ब्यूरो / न्यूरिया। Updated Sun, 13 Mar 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Fenugreek Sadullaganj fire loss of millions
अाग - फोटो : अमर उजाला
सात घरों में रखा सामान जला, दो घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड
विज्ञापन

गांव मैथी सैदुल्लागंज में जल रहे अलाव की तेज हवाओं से उड़ी चिंगारी से आग धधक उठी। इस भीषण अग्निकांड में आटा-चक्की समेत सात घरों में रखी करीब 50 हजार की नगदी समेत करीब दस लाख रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया। सूचना के करीब दो घंटे बाद फायर बिग्रेड के मौके पर पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है।
गांव मैथी सैदुल्लागंज निवासी मनोहर लाल की आटा चक्की के पास शनिवार की रात कुछ लोग अलाव जला रहे थे। इसी बीच तेज हवा चलने लगी, जिससे उड़ी चिंगारी आटा चक्की पर पड़े छप्पर पर जा गिरी, लोग जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज हवाओं के कारण गांव में कोहराम मच गया। कुछ लोग अपने घरों का सामान बाहर निकालकर खेतों आदि सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे। हवा तेज होने के कारण आग की लपटों के आगे ग्रामीण बेबस दिखाई पड़े। जैसे-तैसे ग्रामीण आग पर काबू पाते, उससे पहले ही आग की लपटों ने पड़ोस के रामलाल और उसके भाई रामपाल के घरों को अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते गांव के उमाशंकर, गंगाराम, बसंतलाल और ख्यालीराम के घर भी आग पहुंच गई। आग से इनके घरों के बाहर पड़े छप्पर और उसमें रखी लकड़ी आदि सामान जल गया। सबसे अधिक नुकसान मनोहर लाल और रामलाल और उसके भाई रामपाल का हुआ। मनोहर लाल ने बताया कि अग्निकांड में आटा चक्की में रखा तीन क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल धान सहित करीब पांच लाख का सामान जल गया। रामलाल के 15 क्विंटल धान, 10 क्विंटल गेहूं और रामपाल के घर का अनाज, कपड़ा, बर्तन और 50 हजार रुपये समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान जल गया। उमाशंकर का घर के बाहर रखा पंपिंग सेट भी आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने की सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। 
विज्ञापन



पुत्री को देने के लिए रखे गहने भी जले 
गांव मैथी फैजुल्लागंज निवासी रामपाल की बेटी रेखा की शादी मरौरी गांव से तय हुई थी। सोमवार को रोक की रस्म अदायगी होनी थी। रामपाल ने बताया कि पुत्री की रोक करने जाने के लिए 50 हजार रुपये घर में रखे थे। इसके अलावा उन्होंने पुत्री रेखा को देने के लिए जेवर और अन्य सामान भी धीरे-धीरे बनाकर एकत्र किया था। शनिवार की रात लगी आग से 50 हजार रुपये के साथ-साथ सभी सामान भी जल गया। आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होने के कारण उन्होंने फिलहाल बुधवार को रोक टाल दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्लॉक प्रमुख ने अग्नि पीड़ितों को दी मदद
 खाद्य एवं रसद विभाग राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के भाई ब्लॉक प्रमुख मरौरी अरुण वर्मा गांव मैथी सैदुल्लागंज पहुंचे और अग्निकांड पीड़ित मनोहरलाल, रामलाल, रामपाल और उमाशंकर के घर जाकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने तहसीलदार सदर से पीड़ितों को दैवीय आपदा राहत कोष से सहायता राशि दिलाने का अनुरोध किया। उन्होंने मोहनलाल, रामपाल व रामलाल को पांच-पांच हजार और उमाशंकर को दो हजार रूपये की नगद सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, राजकुमार वर्मा, लक्ष्मन वर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed