{"_id":"56e6ce594f1c1b8a048b4568","slug":"two-women-accused-ear-drop-coil-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दो महिलाओं की झुमकी, कुंडल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने दो महिलाओं की झुमकी, कुंडल लूटे
ब्यूरो/ पूरनपुर।
Updated Mon, 14 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक और पैदल से आए लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम
क्षेत्र में एक बार फिर लुटेरे सक्रिय हो गए हैं। बदमाशों ने एक महिला के कुंडल और दूसरी की सोने की झुमकी लूट लीं। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
गांव पुन्नापुर टांडा निवासी रमाकांत अपनी पत्नी शांति देवी के साथ सोमवार को गांव गुलाबटांडा स्थित अपनी रिश्तेदारी से साइकिल से घर लौट रहे थे। रमाकांत ने बताया कि पूरनपुर-सिरसा रोड पर गैस गोदाम के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी पत्नी का एक कुंडल नोच लिया और बाइक से सिरसा की ओर भाग गए। रमाकांत ने बताया कि घटना की सूचना बलरामपुर पुलिस चौकी को दी गई है।
दूसरी घटना बंडा थाना के गांव भगवंतापुर निवासी सूरज प्रसाद की पत्नी इलायची देवी के साथ हुई। इलायची देवी नगर की पंकज कॉलोनी में अपने एक रिश्तेदारी मेें आई थी। रविवार की शाम को नगर के सीमेंट रोड के समीप एक दुकान से खरीददारी कर अपने भाई की बाइक पर बैठने जा रही थी। इस दौरान पीछे से आए एक लुटेरे ने उनकी झुमकी लूट ली और फिर अपने साथी की बाइक पर बैठकर भाग निकला। शोर-शराबा पर एक बैंक अधिकारी सहित कुछ लोगों ने बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश कुछ देर में ही ओझल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि लूट की किसी घटना की सूचना नहीं मिली है।