{"_id":"56db14c74f1c1b242d8b4a7c","slug":"in-mysterious-circumstances-woman-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sat, 05 Mar 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
मृतक महिला।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव टांडा विजेसी निवासी बलकार सिंह की 55 वर्षीय पत्नी दलवीर कौर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी नाक से खून निकल रहा था। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना न्यूरिया के टांडा विजेसी निवासी दलवीर कौर की संदिग्ध हालात में उसके ही घर पर मौत हो गई। उसकी नाक से खून बह रहा था। मौत की सूचना पर मृतका का भाई और मायके के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इसी थाना क्षेत्र के गांव टाह निवासी मृतका के भाई सुमेर सिंह ने बताया कि उसकी बहन दलवीर सिंह की शादी टांडा विजेसी निवासी बलकार सिंह के साथ हुई थी। कई सालों से पति बलकार सिंह उसकी बहन को मारपीट कर परेशान करते थे। उन्होंने बहनोई पर बहन की पिटाई कर मार डालने का आरोप लगाया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।