फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eight-year-old girl Rape and murder

आठ साल की बच्ची  से रेप के बाद हत्या

Mon, 07 Mar 2016 11:52 PM IST
Updated Mon, 07 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Eight-year-old girl Rape and murder
rape - फोटो : Demo
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित मजदूर की आठ साल की बच्ची को एक युवक पुराने उधार के पैसे देने के बहाने बहला फुसला कर गांव के बाहर ले गया। वहां एक खेत में रेप करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह बच्ची का शव गांव से एक किमी दूर एक खेत में मिला। उसके गले पर गला दबाने के निशान थे और सलवार खून से सनी थी। एसपी, एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिवार वालों से जानकारी ली। पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से गांव निवासी धर्मवीर उर्फ भालू के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एसपी ने टीमें गठित की हैं।  
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि तीन साल पहले गांव के ही धर्मवीर उर्फ भालू ने उससे तीन सौ रुपये उधार लिए थे। शनिवार को वह शिवरात्रि होने के कारण पत्नी से आरोपी युवक से रुपये मंगाने की बात कहकर मजदूरी पर चला गया। शाम को पुत्री गांव की हमउम्र सहेली के साथ घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची की मां ने उससे शैंपू और धर्मवीर के घर जाकर पैसा मांगकर लाने को कहा। जिस पर बच्ची अपनी सहेली के साथ गांव की ही एक दुकान पर पहले शैंपू लेने चली गई। दुकान पर इत्तेफाक से धर्मवीर भी खड़ा मिल गया। बच्ची ने जब धर्मवीर सिंह से रुपये मांगे तो आरोपी ने उसे रुपये देने के नाम पर रोक लिया। 
विज्ञापन

सहेली के मुताबिक बच्ची ने पैसा लेकर आने की बात कहते हुए उसे (सहेली) लौटा दिया। बताते हैं कि आरोपी इसके बाद पैसे देने के नाम पर बहला फुसला कर बच्ची को दुकान से गांव के बाहर एक खेत तक ले गया। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार की शाम को कुछ लोगों ने आरोपी के साथ बच्ची को देखा था। इसके बाद से बच्ची घर नहीं लौटी। पूरी रात परिवार वालों ने गांव में बच्ची की तलाश की। ताल तलैया भी खंगाले, लेकिन बच्ची का कहीं कोई अता-पता नहीं लगा। आरोपी के घर गए, लेकिन वह नहीं मिला। सुबह गांव के कुछ लोग जब खेतों की ओर पहुंचे तो देखा उसका शव रेलवे लाइन के किनारे एक लाही के खेत में किनारे पड़ा हुआ था। सलवार खून से सनी थी। गला दबाने के निशान थे। सूचना पर इंस्पेक्टर अतुल प्रधान व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। एसपी अनिल कुमार सिंह और एएसपी विकास कुमार वैद्य ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिवार वालों से जानकारी ली। आरोपी की आम शोहरत को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की। उधर, खोजी सौम्या घटना स्थल से शव सूंघने के बाद एक बाग से होते हुए सीधे करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित आरोपी के घर घुसकर दूसरी मंजिल पर रुक गई। हालांकि आरोपी घर पर नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया है। जिससे आरोपी के बारे में पुलिस जानकारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से आरोपी धर्मवीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम में यदि रेप की पुष्टि होती है तो धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।   


प्रथम दृष्टया बच्ची के साथ रेप होने की भी आशंका है। आरोपी शराबी और जुआरी किस्म का है। बच्ची के पिता ने जो तहरीर दी है उसी के आधार पर एससीएसटी और पाक्सो एक्ट के तहत हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। 
- अनिल कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed