फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Burned in a fire caused by a short circuit and a half million items

शार्ट सर्किट से लगी आग में डेढ़ लाख का सामान जला

Mon, 14 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/ बीसलपुर।
ब्यूरो/ बीसलपुर। Updated Mon, 14 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Burned in a fire caused by a short circuit and a half million items
शार्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
बारह पत्थर चौराहे के पास स्थित हरीश कैटर्स की दुकान में रविवार की रात बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग में लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन

मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी हरीश कुमार ने बताया कि उनकी बारह पत्थर चौराहे के पास हरीश कैटर्स नाम से दुकान है। वह रविवार को रात लगभग नौ बजे रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में किसी समय शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग में दो फ्रिज, एक लैपटॉप, एक मोबाइल, दो काफी मशीनें, एक काउंटर समेत टेंट का काफी सामन जल गया। हरीश ने सोमवार की सुबह जब दुकान खोली, तो आग जल रही थी। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। हरीश ने पड़ोसियों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर जब तक फायर बिग्रेड पहुंची, तब तक आग बुझ चुकी थी। हरीश कुमार ने तहसील कार्यालय में आग लगने की सूचना दर्ज करा दी है। सूचना के अनुसार आग में लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed