{"_id":"5ffc96378ebc3e2ecf239aac","slug":"physical-torture-of-a-psychopathic-teenager-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनोरोगी किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के युवक कई महीनों से करते थे दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोरोगी किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के युवक कई महीनों से करते थे दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खुली पोल
Tue, 12 Jan 2021 12:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मनोरोगी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के गर्भवती होने के बाद घरवालों को जानकारी हुई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी है। एक आरोपी और दूसरे के पिता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (14) मनोरोगी है। पीड़िता के पिता के मुताबिक किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के चार युवक महीनों से दुराचार करते थे। कुछ दिनों से किशोरी की तबीयत खराब होने और उसके शारीरिक रंग रूप में बदलाव देख परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। वहां जांच में पता चला कि किशोरी गर्भवती है।
परिजनों ने पूछताछ की तो किशोरी ने चार युवकों का नाम बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। पीड़ित किशोरी को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जबकि एक आरोपी के पिता को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।