फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   cylinder prices rise again

घरेलू एलपीजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी लागू

Mon, 01 Jul 2013 07:40 PM IST
लखनऊ/ इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 01 Jul 2013 07:40 PM IST
विज्ञापन
cylinder prices rise again

सीएनजी, पेट्रोल व डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने अब सब्सिडी और नॉन सब्सिडी सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए। सब्सिडी सिलेंडर में 2.50 वहीं नॉन सब्सिडी में 36 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन


व्यवसायिक सिलेंडर हुए सबसे महंगे
सबसे कम वृद्धि सब्सिडी युक्त घरेलू सिलेंडर पर 2.50 रुपये की तो सर्वाधिक 61.50 रुपये की बढ़ोतरी 19 किलोग्राम भार वाले व्यवसायिक सिलेंडर पर की गई है। घरेलू एलपीजी डीलरों ने भी सोमवार से नई दरों के आधार पर उपभोक्ताओं से बुकिंग सिलेंडरों की कीमत वसूली।
विज्ञापन


गिरता रुपया जिम्मेदार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहे रुपये की खरीद क्षमता को इस मूल्य वृद्धि का कारण बताया जा रहा है। यूपी एलपीजी फेडरेशन व डीलर्स के अध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति से जुड़ी तेल कंपनियों ने तीनों श्रेणी के सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि लागू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ोतरी के बाद अब सब्सिडी युक्त घरेलू सिलेंडर उपभोक्ताओं को 425 रुपये की बजाये 427.50 रुपये में और नॉन सब्सिडी सिलेंडर 36 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब 850 रुपये की जगह 886 रुपये में मिलेगा।


इसी तरह 19 किलोग्राम वाला व्यवसायिक सिलेंडर 61.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 1517.50 की जगह 1579 रुपये में मिलेगा। उन्होंने बताया कि तेल कंपनियों द्वारा बीती रात रेट रिवीजन के बाद कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया था।

मालूम हो कि इससे पूर्व तेल कंपनियां सीएनजी, पेट्रोल व डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी को रविवार रात बारह बजे से लागू कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed