फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   patient died after Massive fire in bareilly Hospital

बीड़ी पीने से अस्पताल में लगी आग, वार्ड से भागकर मरीजों ने बचाई जान, एक की मौत

Wed, 17 Oct 2018 07:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Oct 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
patient died after Massive fire in bareilly Hospital
demo

यूपी में बरेली के जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में आग लगने से एक मरीज की दर्दनाक मौत हो गई। अचानक लगी आग से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। मरीजों ने वार्ड से भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


दरअसल, 108 एंबुलेंस ने कुछ दिनों पहले एक अजनबी मरीज को कुछ दिनों पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसे बाद में आर्थो वार्ड में रेफर कर दिया गया था। उसी वार्ड में भर्ती मरीजों ने बताया कि देर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच एक मरीज अपने बेड पर बीड़ी पीने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान सुलगती हुई बीडी उसके बेड पर गिर गई। देखते ही देखते चादर और गद्दे ने आग पकड़ ली। उस दौरान ज्यादातर मरीज सो रहे थे। वार्ड में धुआं भरने लगा तो नींद से जागे मरीज जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती मरीजों ने ही किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से मरीज के दोनों पैर बुरी तरह जल गए जिससे उसकी मौत हो गई। 

जिला अस्पताल में जहां एक मरीज की आग लगने से मौत हो गई तो वही जिला अस्पताल सीएमएस केएस गुप्ता ने का कहना है कि जांच कमेटी बना दी गयी है, जांच रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्यवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed