फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   only one blood flowing in the veins of India and Mauritius.

भारत और मॉरीशस की रगों में बहता है एक ही खून

Thu, 27 Feb 2020 10:50 PM IST
varanasi Published by: विचित्र सिंह Updated Thu, 27 Feb 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
only one blood flowing in the veins of India and Mauritius.
mauritius - फोटो : Unsplash
वाराणसी। मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन ने कहा कि भारत और मॉरीशस की रगों में एक ही खून बहता है। पीएम मोदी ने कहा था कि मॉरीशस और भारत का संबंध स्पेशल नहीं सुपर स्पेशल है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कहा था मॉरीशस छोटा भारत है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों देशों के बीच संबंध खून का है। बृहस्पतिवार को सपरिवार काशी यात्रा पर आए मॉरीशस के राष्ट्रपति का बाबतपुर में भव्य स्वागत किया गया। वे एयरपोर्ट से सीधे कैंटोमेंट स्थित एक होटल पहुंचे। कुछ देर विश्राम के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर रवाना हो गए। जहां का दर्शन पूजन किया और इसके बाद दशाश्वमेध घाट स्थित गंगा आरती देखी। 
विज्ञापन


गंगा घाट पर राष्ट्रपति ने पत्रकारों से कहा कि सिर्फ व्यापार का नहीं बल्कि विकास का संबंध भारत और मॉरीशस का है। भारत के सहयोग से मेट्रो और हास्पिटल का विकास मॉरीशस में हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यहां आने पर कहा कि ये नमूना है कि भारत विश्व में काफी मजबूत हुआ है। पीएम मोदी के चलते देश प्रगति कर रहा है। निवेशकों के सवाल पर कहा कि हमारे यहां कानून ऐसा है कि सबका लाभ हो। गंगा मइया ने बुलाया है। यह मेरा सौभाग्य है। गंगा मइया की कृपा से आरती देख रहे है। पीएम के संसदीय क्षेत्र में प्रवासी भारतीय दिवस में भाग लेने के लिए एक साल पहले आए थे। तब से लेकर आज तक काफी बदलाव आया है। सफाई अधिक दिखाई पड़ रही है। विश्वनाथ मंदिर में काफी काम हुआ है। 
विज्ञापन


इसके पूर्व राष्ट्रपति ने सपरिवार ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। मंदिर के सीईओ विशाल सिंह ने राष्ट्रपति को अंग वस्त्र, रुद्राक्ष और प्रसाद देकर सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि बाबा का दर्शन पूजन कर मैं धन्य हो गया। अगली बार आऊंगा तो बाबा का एक भव्य परिसर देखने को मिलेगा। इसके बाद राष्ट्रपति माता अन्नपूर्णा के दरबार गए जहां उन्होंने पूजन किया। राष्ट्रपति दूसरे दिन गंगा घाट पर पूजा अर्चना के बाद रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed