फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   On first day of the three-day Mahajan Sampark Abhiyan UP Congress started from CM Yogi Adityanath district Gorakhpur

राजनीति: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के किले में कांग्रेस की चुनौती, गोरखपुर में गांव-गांव प्रवास कर रहे कांग्रेस नेता

Thu, 19 Aug 2021 09:04 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 19 Aug 2021 09:04 PM IST
सार

महाजनसंपर्क अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को प्रियंका गांधी के संदेश सुना रहे हैं। इस पत्र में लोगों को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की बधाई दी गई है। इसके साथ ही लोगों से उत्तर प्रदेश के अच्छे दिनों को एक बार फिर वापस लाने का संकल्प लिया जा रहा है...

विज्ञापन
On first day of the three-day Mahajan Sampark Abhiyan UP Congress started from CM Yogi Adityanath district Gorakhpur
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत लोगों से मिलते हुए। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने तीन दिन चलने वाले महाजनसंपर्क अभियान के पहले दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर से शुरुआत की और जिले के सभी 186 ग्राम पंचायतों में लोगों से संपर्क किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव जाकर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से बातचीत की और उनके क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। दिन में किसानों के बीच चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई, तो रात्रि प्रवास में युवाओं की बेरोजगारी पर बातचीत हुई। कार्यक्रम के अंत में हर ग्राम पंचायत में एक-एक गांव अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी जो कांग्रेस का संदेश अन्य लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे।

विज्ञापन

लोगों को सुना रहे प्रियंका गांधी के संदेश

इस महाजनसंपर्क अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को प्रियंका गांधी के संदेश सुना रहे हैं। इस पत्र में लोगों को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की बधाई दी गई है। इसके साथ ही लोगों से उत्तर प्रदेश के अच्छे दिनों को एक बार फिर वापस लाने का संकल्प लिया जा रहा है। नेताओं का दावा है कि जनता प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि देख रही है और उनके जरिए यूपी को एक बार फिर विकास की पटरी पर दौड़ने की बात कर रही है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अमर उजाला से कहा कि कांग्रेस के शासन में उत्तर प्रदेश पूरे देश का सिरमौर हुआ करता था। वह राजनीति ही नही, हर मामले में देश की अगुवाई किया करता था। लेकिन आज उत्तर प्रदेश को पिछड़ा बना दिया गया है। यहां के युवा, किसान, महिलाएं और बुजुर्ग हर तरह से परेशान हैं। कांग्रेस की इस यात्रा में लोगों को कांग्रेस के उन दिनों की याद कराई जा रही है और बताया जा रहा है कि कांग्रेस का शासन आने पर ही उत्तर प्रदेश की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आज समाज के हर वर्ग में सरकार के लिए गुस्सा है। इस गुस्से को परिणाम तक ले जाना विपक्षी दलों की जिम्मेदारी है, जिसके लिए हम दिन-रात जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गांव सभाओं में लोगों का दर्द उभर कर सामने आ रहा है। उन्होंने दावा किया कि जनता को इस दर्द से मुक्ति दिलाने के लिए कांग्रेस हर संभव प्रयास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed