फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   obsession for blackberry turns student violent

मां ने नहीं दिलाया ब्लैकबेरी तो लगा दी आग...

Sun, 30 Jun 2013 04:24 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 30 Jun 2013 04:24 PM IST
विज्ञापन
obsession for blackberry turns student violent

गुडंबा थाना क्षेत्र में 11वीं के एक छात्र ने अपनी मां से ब्लैकबेरी सेलफोन दिलाने की जिद की। रुपये न मिलने से नाराज किशोर ने शनिवार सुबह मां की साड़ी में आग लगा दी। महिला ने पुलिस कंट्रोलरूम फोन किया। आरोपी किशोर को पुलिस पकड़कर थाने ले गई। थोड़ी देर बाद मां ने अपने बेटे को छुड़ा लिया।

विज्ञापन


हो चुकी है पिता की मौत

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जानकीपुरम के सेक्टर-एच निवासी एक महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। वह किसी तरह घर का खर्च चलाने के साथ अपने इकलौते बेटे को पढ़ा रही है। सहपाठियों के पास कीमती मोबाइल देखकर किशोर ने भी ब्लैकबेरी मोबाइल खरीदने का इरादा बनाया। इसके चलते उसने पुराना सेलफोन व टैबलेट 14 हजार रुपये में बेच डाला और ब्लैकबेरी सेट खरीदने के लिए मां से आठ हजार रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन


कई दिन समझाने के बाद लगा दी फटकार

कई दिन से समझाने की कोशिश कर रही महिला ने सुबह किशोर को डांट दिया। इस पर किशोर झगड़ता रहा और पास में खड़ी मां की साड़ी में आग लगा दी। महिला ने किसी तरह आग बुझाई और पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर दिया। मौके पर पहुंची गुडंबा थाने की पुलिस आरोपी किशोर को पकड़ ले गई। महिला थोड़ी देर तक घर में बैठी बड़बड़ाती रही। इसके बाद थाने जाकर अपने बेटे के खिलाफ कार्रवाई न करने की दुहाई दी और उसे छुड़ा लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed