फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   nude photo blackmailing

अश्लील फोटो भेज मांगे 20 लाख रुपये

Mon, 25 Mar 2013 09:02 AM IST
मैनपुरी/ब्यूरो
मैनपुरी/ब्यूरो Updated Mon, 25 Mar 2013 09:02 AM IST
विज्ञापन
nude photo blackmailing

बैंक प्रबंधक को अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


प्रबंधक से पत्र के माध्यम से 20 लाख रुपये देने की मांग की गई है। प्रबंधक ने कोतवाली में तहरीर देते हुए अश्लील फोटो और पत्र पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने बैंक प्रबंधक का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया है। संभावना जताई जा रही है कि प्रबंधक को बदनाम करने और वसूली के लिए ट्रिकफोटोग्राफी की गई है। पुलिस इस सिरे से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


रविवार को एक बैंक के प्रबंधक के पास ऑफिस में दोपहर एक बजे एक कॉल आई। उन्हें फोन करने वाले ने बताया कि बैंक के लैटर बॉक्स में एक लिफाफा है। उसे निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफाफे में जो भी रखा है उसे ध्यान से देखें और मांग पूरी कर दें। यदि मांग पूरी नहीं की तो पूरे शहर में बदनाम कर दिया जाएगा।

प्रबंधक ने खुद बाहर आकर लैटर बॉक्स से लिफाफा निकाला। केबिन में जाकर लिफाफा खोला तो उनके होश उड़ गए। लिफाफे में प्रबंधक की नगर की एक युवती के साथ कई आपत्तिजनक फोटो रखे थे।

लिफाफे में एक पत्र भी रखा था। उसमें लिखा है कि प्रबंधक बताए स्थान पर 20 लाख रुपये पहुंचा दें। नहीं तो पूरे शहर में बदनाम कर दिया जाएगा। प्रबंधक ने बैंक थाना कोतवाली पहुंचकर फोटो और पत्र सहित लिफाफा कोतवाली प्रभारी को दे दिया।

बैंक प्रबंधक ने कोतवाली में तहरीर भी दी है। कोतवाली प्रभारी आरके शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रबंधक का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया है।


पहले भी चर्चा में रही है युवती
प्रबंधक के जिस युवती के साथ अश्लील फोटो खींचे गए थे वह पहले भी चर्चा में रही है। एक  एनजीओ संचालक पूर्व प्राचार्य डाक्टर अमित सारिकवाल ने उसकी अश्लील क्लिपिंग और सीडी बनाकर बाजार में उतारी थी। प्रबंधक, फोटो किस तरह बनाए गए इसे लेकर वह परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed