{"_id":"3bd7f76e7f8d3d18ab13057e269705eb","slug":"voter-id-card-will-be-at-453-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"453 केंद्रों पर बनेंगे वोटर आई कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
453 केंद्रों पर बनेंगे वोटर आई कार्ड
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 06 Oct 2013 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में 2014 लोकसभा चुनावों के लिए जिले में मतदाता पहचान पत्र और सूची बनाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
मतदाता सूची में त्रुटि दूर करने या नए पहचान पत्र के लिए आवेदन फार्म भर कर जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर रखी गई है।
सेक्टर-27 स्थित डीएम कैंप कार्यालय में शनिवार को जिलाधिकरी हीरालाल गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि, चुनाव संबंधी कार्य की प्रक्रिया तीन माह तक चलेगी। प्रशासन की ओर से चुनाव संबंधी कार्य के लिए जिले में 453 केंद्र बनाए गए हैं।
इनके आधीन 1135 बूथ पर बीएलओ नियुक्त होंगे जो लोगों को फार्म उपलब्ध कराने और जमा करवाने का कार्य करेंगे। नवंबर माह के अंत तक मतदाता सूची और पहचान पत्र तैयार करने का कार्य चलेगा।
विज्ञापन
इसके बाद दिसंबर माह में मतदाता सूची या पहचान पत्र में त्रुटि मिलने पर समीक्षा की जाएगी। 6 जनवरी को फाइनल मतदाता सूची और पहचान पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
शिकायत के लिए जारी किए नंबर
मतदाता सूची या पहचान पत्र बनवाने के कार्य में कोई कठिनाई या शिकायत मिलने पर इन अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।
बूथ एक से 447 नोएडा विधानसभा और बूथ एक से 287 तक दादरी के लिए उपजिलाधिकारी, दादरी से फोन नंबर 8860004400 और 0120-662004 पर शिकायत की जा सकती है।
दादरी विधानसभा में बूथ 288 से 373 और जेवर विधानसभा में बूथ एक से 151 के लिए उप जिलाधिकरी गौतम बुद्ध नगर से 9958000510 और 0120 2934131 पर संपर्क किया जा सकता है।
वहीं जेवर विधानसभा में बूथ 152 से 315 तक के लिए उप जिलाधिकारी जेवर से 8800824660 और 0120-272076 पर संपर्क कर सकते हैं।