फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP will tomorrow Uptu

यूपी को कल मिलेगी यूपीटीयू

Thu, 31 Oct 2013 01:37 AM IST
अमित त्यागी/नोएडा
अमित त्यागी/नोएडा Updated Thu, 31 Oct 2013 01:37 AM IST
विज्ञापन
UP will tomorrow Uptu

प्रदेश की तकनीकी शिक्षा का ब्रांड उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) शुक्रवार से एक बार फिर से अस्तित्व में आ जाएगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही यूपी के 700 से ज्यादा इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, तकनीकी शिक्षण संस्थान और उनके चार लाख से ज्यादा छात्र यूपीटीयू से जुड़ जाएंगे।

महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) नोएडा और गौतमबुद्ध टेक्निकल यूनिवर्सिटी (जीबीटीयू) लखनऊ का विलय करके यूपीटीयू बनाने की अधिसूचना शुक्रवार को जारी की जाएगी। उम्मीद है कि यूपीटीयू अब रेजीडेंशियल यूनिवर्सिटी के कॉन्सेप्ट पर भी काम करेगी।

दरअसल, मायावती सरकार ने 2010 में यूपीटीयू का नाम बदलकर जीबीटीयू कर दिया था, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के कॉलेज जोड़े गए थे।

साथ ही नोएडा में एमटीयू की स्थापना कर पश्चिमी यूपी के कॉलेजों को संबद्ध किया गया था। अखिलेश सरकार बनने के बाद मार्च 2013 में फिर यूपीटीयू बनाने का प्रस्ताव कैबिनेट में पास हुआ।
विज्ञापन


यूपीटीयू-2013 विधेयक विधान परिषद से प्रवर समिति गया और फिर 20 सितंबर को विधान परिषद में पास कर दिया गया।

यूपी टेक्निकल एजुकेशन के प्रिंसिपल सेक्रेटरी नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों यूनिवर्सिटी को एक करके यूपीटीयू बनने संबंधी अधिसूचना एक नवंबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जीबीटीयू व एमटीयू के संयुक्त वीसी के रूप में सेवाएं दे रहे डॉ. आरके खांडल ही यूपीटीयू के वीसी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

और बंद हो जाएगी एमटीयू
यूपीटीयू बनने के साथ ही शुक्रवार को एमटीयू का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। देश की उच्च शिक्षा के लिए सबसे बड़ा और एतिहासिक दिन होगा, जब किसी सरकारी यूनिवर्सिटी को समाप्त किया जाएगा।


ऐसा पहले नहीं हुआ जब कोई यूनिवर्सिटी बनाने के बाद बंद की गई हो। हालांकि सरकार इसे दो विवि का विलय कह रही है लेकिन तकनीकी रूप से इसे एक विवि का समाप्त होना ही माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed