{"_id":"69a1360c6d3d446b693e45d54070814a","slug":"rush-of-passengers-in-up-roadways-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों में चढ़ा यात्रियों की रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों में चढ़ा यात्रियों की रेला
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 03 Nov 2013 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा से दीपावली के मौके पर घर पहुंचने वाली की भीड़ शनिवार को अपने चरम पर रही। नोएडा रोडवेज ने 200 बसों की सेवाएं दीं, जिसमें करीब दस हजार यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन
विभाग की ओर से 27 अतिरिक्त बसों का भी इंतजाम किया गया। इसमें सबसे ज्यादा डिमांड आगरा और अलीगढ़ जाने वालों की रही।
नोएडा बस डिपो पर ज्यादातर कम ही यात्री नजर आते हैं। लेकिन इसके विपरीत शनिवार सुबह से ही यात्रियों की भीड़ बस अड्डे पर नजर आने लगी।
आगरा और अलीगढ़ की बसों में खड़े होने की जगह नहीं मिली तो यात्रियों ने बस की छतों का सहारा लिया। नोएडा बस डिपो से अलीगढ़, आगरा, मेरठ और बुलंदशहर की सबसे ज्यादा मांग रही।
विज्ञापन
विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके जौहरी ने बताया कि दो दिन में दस हजार से ज्यादा यात्रियों ने बस सेवा ली है। शुक्रवार की भीड़ को देखते हुए शनिवार को 161 के अलावा और बसों को लगाया गया।
विज्ञापन
शनिवार को करीब 200 बसें रोडवेज डिपो से रवाना की गई। उन्होंने बताया कि रविवार को भी भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है, इसको ध्यान में रखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
वहीं, भैयादूज की तैयारी भी रोडवेज ने कर रखी है। मंगलवार को भी 200 बसों के फेरे होंगे।