{"_id":"0d660bc38c6b7c9a918cc1369dc1850a","slug":"reserve-seats-convert-to-give-general-admissions","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजर्व सीटों पर सामान्य दाखिलों की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजर्व सीटों पर सामान्य दाखिलों की तैयारी
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 28 Dec 2013 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के निजी स्कूल गरीब बच्चों के लिए नर्सरी की रिजर्व सीटों को सामान्य श्रेणी में बदल कर दाखिलों की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
वहीं स्कूल इसका कारण रिजर्व सीटों का हर वर्ष खाली रहना और इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से कोई दिशा निर्देश नहीं मिलना बता रहे हैं।
नेहरू इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल एलीना दयाल ने बताया कि नर्सरी में 25 फीसदी सीटें गरीब बच्चों के लिए रिजर्व होती हैं लेकिन इन पर आवेदन नहीं मिलते।
जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में एक फॉर्म मिला था, जिसमें यह पूछा गया था कि गरीब परिवार के बच्चों के लिए कितनी सीटें रिजर्व हैं और ऐसे कितने बच्चों को एडमिशन दिए गए हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट को फॉर्म के साथ एक पत्र भी भेजा गया था, जिसमें उनसे पूछा गया था कि रिजर्व सीटें न भरने की स्थिति में क्या किया जाए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
अब फरवरी में सामान्य श्रेणी के बच्चों के लिए रिजर्व सीटों पर एडमिशन खोला जाएगा। रॉकवुड स्कूल के निदेशक सुनित टंडन ने बताया कि सामान्य श्रेणी की सीटें भर जाने पर कई बच्चों को मायूस होना पड़ता है।
विज्ञापन
वहीं रिजर्व सीटें खाली रहती हैं। इस स्थिति में सामान्य श्रेणी के बच्चे को उस सीट पर दाखिला देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।
वहीं मैरी गोल्ड स्कूल के प्रिंसिपल विक्रम शारदा का कहना है कि आर्थिक तौर पर कमजोर अभिभावक अपने बच्चे के एडमिशन के लिए नहीं आते हैं। ऐसे में सीटों के खाली रहने से बेहतर है कि उन पर सामान्य श्रेणी के बच्चों को एडमिशन दे दिया जाए।