फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   on festivals will not get relief from cuts

त्योहारों तक कटौती से नहीं मिलेगी राहत

Thu, 26 Sep 2013 12:38 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 26 Sep 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
on festivals will not get relief from cuts

नोएडा की औद्योगिक इकाईयों को जहां एक ओर रात की घोषित कटौती से राहत मिली है। वहीं, दूसरी ओर आवासीय सेक्टरों में इसका औसत समय बढ़ गया है।

विज्ञापन


विद्युत निगम को जितनी सप्लाई मिल रही है उसी हिसाब से वितरण हो रहा है। इसी बीच निगम का मनाना है कि त्योहारों से पहले शहर को इमरजेंसी कटौती से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम ही है।
विज्ञापन


नो पावर कट जोन कहा जाने वाला नोएडा अब ‘पावर कट जोन’ कहलाने लगा है। 24 अगस्त से शुरू हुई इमरजेंसी कटौती एक महीने से लगातार जारी है।

दो, तीन, चार और पांच घंटे की कटौती झेलने वाला नोएडा फिलहाल आगे भी कटौती की चपेट में रहेगा। सितंबर महीने की शुरुआत में औद्योगिक सेक्टरों में रात 10 से दो बजे तक कटौती शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आदेश पहले 15 सितंबर तक था, लेकिन बाद में इसे 22 तक जारी रखा गया। इसी बीच औद्योगिक संगठनों ने भूख हड़ताल, प्रदर्शन और धरने की चेतावनी दी, जिसके बाद इमरजेंसी कटौती रोकने के आदेश तत्काल प्रभाव से जारी हो गए।

उद्यमियों को राहत मिल गई, लेकिन आवासीय सेक्टरों से कटौती अब भी दूर नहीं हुई। पश्चिमांचल विद्युत निगम के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि फिलहाल आवासीय सेक्टरों में कम से कम दो घंटे की कटौती जारी रहेगी।

दशहरा व दीवाली के आसपास कुछ राहत मिलेगी। इसके अलावा सप्ताह में एक दो दिन कटौती नहीं हो सकती है, लेकिन यह सिर्फ सांकेतिक होगी।

बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसके  कारण नोएडा क्षेत्र में कटौती बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed