फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   mtu will open Centre of Excellence

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाएगी यूपीटीयू

Sun, 03 Nov 2013 12:34 AM IST
अमित त्यागी/नोएडा
अमित त्यागी/नोएडा Updated Sun, 03 Nov 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
mtu will open Centre of Excellence
उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) चुनिंदा इंजीनियरिंग कॉलेजों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाएगी। इसके लिए पहले सरकारी कॉलेज और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निजी कॉलेजों को चुना जाएगा।
विज्ञापन


इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। साथ ही यूपीटीयू अगले सेशन से पोस्ट ग्रेजुएट के कैंपस कोर्स भी शुरू करने जा रही है। यूनिवर्सिटी ने इन कोर्सेज को रेजिडेंशियल कोर्स के रूप में संचालित करने की भी योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन


दरअसल, गौतमबुद्ध और महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (जीबीटीयू-एमटीयू) के विलय के बाद बनाई गई यूपीटीयू ने शनिवार से अपना कामकाज शुरू कर दिया है।

यूपीटीयू के वीसी डॉ. आरके खांडल ने शनिवार को नोएडा कैंपस का दौरा करते हुए औपचारिक बैठक ली। उन्होंने बताया कि दो यूनिवर्सिटी के बीच जो कामकाज था पहले उसे एक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद यूपीटीयू दिसंबर में होने वाली विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन यूनिवर्सिटी की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए 7 नवंबर को बैठक बुलाई गई है, जिसमें इन परीक्षाओं के आयोजन पर निर्णय लिया जाएगा।

सेक्टर-62 स्थित यूपीटीयू नोएडा ऑफिस को दूसरे कैंपस की तरह चलाने के लिए दिवाली बाद अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

परीक्षाओं पर 7 को बैठक
सत्र 2013-14 की दिसंबर में होने वाली विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के आयोजन के लिए 7 नवंबर को बैठक बुलाई गई है। एमटीयू और जीबीटीयू में जिन छात्रों का नामांकन है उनके डाटा को मर्ज करने और परीक्षा विभाग के कामकाज को यूपीटीयू के नियंत्रण में लेने के लिए बैठक में निर्णय होगा।


अधिकारियों का कामकाज होगा तय
यूपीटीयू बनने के बाद एमटीयू अधिकारियों के कामकाज का निर्धारण दिवाली की छुट्टियों के बाद किया जाएगा। एमटीयू कर्मचारियों पर अभी निर्णय लिया जाना है। उम्मीद है कि अगली बैठक में शासन की ओर से सभी तरह की स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed