फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   mtu: there is no dission about Fell students

एमटीयू: फेल छात्रों पर नहीं हुआ फैसला

Tue, 15 Oct 2013 01:05 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 15 Oct 2013 01:05 AM IST
विज्ञापन
mtu: there is no dission about Fell students

नोएडा में फेल छात्रों के मुद्दे पर सोमवार को महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) में हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक बेनतीजा रही।

विज्ञापन


बैठक में सभी सदस्यों के उपस्थित न होने और मौजूदा सदस्यों के बीच आम सहमति न बनने के कारण अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका।

अपने हक में फैसला न आता देख छात्रों ने देर शाम वीसी और रजिस्ट्रार का घेराव किया। अब छात्रों को अगली बैठक में उनके हित में निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया गया है।

दरअसल, सत्र 2012-13 के फेल छात्र अपने लिए विशेष परीक्षाएं कराने को लेकर प्रदर्शन रहे थे, जिसे देखते हुए एमटीयू ने इस मुद्दे पर 14 अक्तूबर को एकेडमिक काउंसिल की बैठक बुलाई।
विज्ञापन


दोपहर बाद 3:30 बजे शुरू हुई बैठक लगभग दो घंटे तक चली। दूसरी ओर अपने भविष्य पर होने वाले निर्णय को सुनने के लिए छात्र भी दोपहर से ही एमटीयू के गेट पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


5:30 बजे बैठक खत्म होने के बाद छात्रों को बताया कि फैसला उनके हित में होगा लेकिन फिलहाल कोई निर्णय नहीं हो पाया है। इस पर छात्र नाराज हो गए।

शाम लगभग 6 बजे यूनिवर्सिटी से बाहर निकल रहे वीसी प्रोफेसर एसके काक और रजिस्ट्रार कल्याण सिंह की कार रोकते हुए छात्रों ने दोनों अधिकारियों का घेराव किया।

छात्र प्रोफेसर काक से बात करने पर अडे़ रहे लेकिन रजिस्ट्रार ने छात्रों को समझाते हुए कहा कि जो भी फैसला होगा छात्रों के हित में होगा।

वहीं इस बारे में प्रोफेसर काक ने बताया कि काउंसिल में लखनऊ से आने वाले सदस्य शामिल नहीं हो सके। उनकी मौजूदगी में ही अंतिम फैसला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed