फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   mtu student upset by not to getting results

रिजल्ट न मिलने से एमटीयू छात्र परेशान

Tue, 17 Dec 2013 12:30 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 17 Dec 2013 12:30 AM IST
विज्ञापन
mtu student upset by not to getting results

पूर्ववर्ती महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) के बहुत से छात्र अपने रिजल्ट के लिए परेशान हैं। उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) बनने के कुछ और साइड इफेक्ट्स सोमवार को नोएडा कैंपस में देखने को मिले।

विज्ञापन


रिजल्ट अपडेट न होने और पेपर देने के बाद भी रिजल्ट में अनुपस्थिति दिखाने जैसी समस्याओं को लेकर छात्र कैंपस पहुंचे लेकिन अधिकारियों ने उन्हें लखनऊ जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन


दरअसल, यूपीटीयू के गठन के बाद छात्रों के लिए समस्याएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल यूपीटीयू का नोएडा कैंपस शैक्षणिक गतिविधियों के लिए शुरू नहीं हुआ है।

21 दिसंबर से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होनी हैं लेकिन जिन छात्रों का रिजल्ट अपडेट नहीं हुआ है उन्हें परीक्षाओं में शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसे छात्रों के एडमिट कार्ड भी जारी नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को लगभग 20 छात्र नोएडा कैंपस में एक से दूसरे अधिकारी से मिलते रहे लेकिन किसी का समाधान नहीं हुआ। कॉलेजों की तरफ से भी छात्रों को सही जानकारी नहीं मिल रही है।

यूपीटीयू के सभी अधिकारी लखनऊ में बैठ रहे हैं और आधिकारिक रूप से छात्रों की समस्याएं सुनने के लिए यूपीटीयू का कोई अधिकारी नोएडा कैंपस में अभी नहीं बैठ रहा है, जिसके चलते छात्र परेशान हैं।


रिजल्ट से जुड़े इन छात्रों को अब लखनऊ की दौड़ लगानी पड़ेगी, रिजल्ट अपडेट नहीं हुआ तो छात्रों की 21 दिसंबर से होने वाली सेमेस्टर परीक्षाएं छूटना तय है।

दरअसल प्रदेश भर की सेमेस्टर परीक्षाएं कराने में यूपीटीयू अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं और छात्रों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed