{"_id":"288640a24ba1f2b93c2e8d28881f9ac2","slug":"job-portal-of-nisbd-will-make-the-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"निसबड का जॉब पोर्टल दिलाएगा नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निसबड का जॉब पोर्टल दिलाएगा नौकरी
सुशील पांडेय/नोएडा
Updated Wed, 25 Sep 2013 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-62 का राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु उद्योग व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड) बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का काम भी करेगा।
विज्ञापन
इसी कड़ी में संस्थान ने जॉब पोर्टल बनाने का काम शुरू कर दिया है।
योजना के मुताबिक निसबड की वेबसाइट पर निसबड नौकरी वेबसाइट नामक एक लिंक दिखेगा। इस पर क्लिक करने पर अंदर पूरा ब्योरा होगा।
यहां पहले पेज पर कंपनियों को देश भर में निसबड के प्रशिक्षण प्राप्त लोगों की संख्या के बारे में पता चल पाएगा। इसमें राज्यवार पूरा डाटा होगा।
कंपनियां चाहें तो किसी भी राज्य में दक्ष युवाओं का पता कर सकती हैं। इसके अलावा नौकरी की चाहत रखने वाले बेरोजगारों के लिए भी एक लिंक होगा।
यहां उनको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त होना जरूरी होगा।
इसके अलावा ऐसे युवा जिन्होंने संस्थान से कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं लिया है, उनको भी मौका मिलेगा।
ऐसे लोगों को संस्थान की ओर से विशेष प्रशिक्षण का ऑफर दिया जाएगा, ताकि वह नौकरी के लिए दक्षता पा सकें। पोर्टल पर रिज्यूम पोस्ट करने का भी लिंक होगा। www.niesbudnaukri.com पर जाकर ज्यादा जानकारी ली जा सकती है।
संस्थान की मानें तो शुरूआती दौर में करीब 100 कंपनियों से बातचीत का लक्ष्य रखा गया है। इनके संबंधित अधिकारियों से संस्थान बात करेगी और अपने हुनरमंद लोगों को नौकरियां दिलाएगी।
विज्ञापन
पोर्टल बनाने वाले आईटी सेक्शन के हेड नीरज पांडेय ने बताया कि संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करीब बीस हजार ट्रेनी हैं। इनमें से कुछ को नौकरी मिल चुकी है। पोर्टल तैयार होने के बाद नौकरी मिलने में तेजी आएगी।
विज्ञापन
पांच से पंद्रह हजार तक की मिलेगी नौकरी
संस्थान के अधिकारियों की मानें तो इस जॉब पोर्टल पर पांच से पंद्रह हजार रुपये तक की नौकरी दिलाने में मदद की जाएगी। ज्यादा ध्यान ऐसी कंपनियों व लघु उद्योग पर होगा, जिन्हें दक्ष लोगों की जरूरत है। उनसे संपर्क कर प्रशिक्षण पा चुके लोगों को नौकरी दिलाई जाएगी।
यहां न केवल बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी, बल्कि कंपनियों को मैन पावर भी मुहैया कराया जाएगा। यह जॉब पोर्टल बेरोजगार व कंपनी के बीच सेतु का काम करेगा। - सुनील भारद्वाज, ज्वाइंट डायरेक्टर, निसबड