फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   instead forgot to change the divisions

नंबर तो बदले पर डिविजन बदलना भूल गया

Thu, 14 Nov 2013 01:54 AM IST
अमित त्यागी/नोएडा
अमित त्यागी/नोएडा Updated Thu, 14 Nov 2013 01:54 AM IST
विज्ञापन
instead forgot to change the divisions

उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) नोएडा कैंपस में चल रहे छात्रों (पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कॉलेजों के) के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में एक से एक फर्जीवाड़ा मिल रहा है।

विज्ञापन


सत्र 2013-14 में हुए एडमिशन के एनरोलमेंट की जांच में एक छात्र ऐसा पकड़ा गया है, जिसने कंप्यूटर की मदद से मार्कशीट स्कैन कर उसके नंबर बदलकर बढ़ा दिए लेकिन डिविजन बदलना भूल गया।
विज्ञापन


नंबर और डिविजन में फर्क होने से जांच अधिकारियों ने गलती पकड़ ली और दाखिला रद्द कर दिया। पिछले बीस दिन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश (पूर्व में महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी) के 350 से ज्यादा कॉलेजों के लगभग 65 हजार छात्रों के दाखिलों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्कशीट में फर्जीवाड़ा करने वाले इस छात्र ने मार्क्स बढ़ाकर सेकेंड डिविजन स्तर के कर दिए लेकिन उसमें लिखा थर्ड डिविजन बदलना ही भूल गया। उधर, नियमों के विरुद्ध होने वाले दाखिलों को रद्द किए जा रहे हैं, जिनका खुलासा जांच पूरी होने के बाद होगा।


दूसरी ओर, जांच प्रक्रिया में हजारों छात्रों के दाखिलों के एनरोलमेंट भी अधूरे पाए गए हैं। इनमें किसी न किसी डॉक्यूमेंट की कमी है।

डॉक्यूमेंट पूरा करने के लिए कॉलेज और छात्रों को समय दिया जाएगा, जिसके बाद ऐसे छात्रों का एनरोलमेंट पूरा होगा।

इस प्रक्रिया में अभी तक लगभग 50 हजार छात्रों के दाखिलों की जांच हो चुकी है बाकी 15 हजार छात्रों के डॉक्यूमेंट की जांच जारी है, जिसमें 40 लोगों की टीम काम कर रही है।

एमटीयू के बैनर तले शुरू हुए इस तरह के सभी कामकाज 30 नवंबर तक खत्म करने का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed