{"_id":"484dc5537936f1e0b2dce48904be9fca","slug":"get-free-treatment-in-district-hospitals-ahmad-hassan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पतालों में मुफ्त मिलेगा इलाज : हसन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पतालों में मुफ्त मिलेगा इलाज : हसन
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 10 Nov 2013 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। यह बात शनिवार को नोएडा में आए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने बताई।
विज्ञापन
एक माह में शुरू होने वाली इस योजना में दवाइयों के साथ एक माह में सबसे पहले एक्सरे को मुफ्त किया जाएगा। इसके बाद अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जांच भी धीरे-धीरे मुफ्त की जाएंगी।
विज्ञापन
सेक्टर-31 स्थित आईएमए हॉल में एक प्रेस वार्ता में हसन ने बताया कि इसके लिए प्रत्येक जिला अस्पतालों को शासन की ओर से दो से तीन करोड़ रुपये की धनराशि मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
इसमें से बीस फीसदी धनराशि इमरजेंसी कार्यों के लिए रखी जाएगी। हालांकि, पहले से ही दवा सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिलती है, लेकिन अब जांच भी मुफ्त की जाएंगी।
इसके अलावा सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में परामर्श लेने आए मरीजों को पहले तीन दिन की दवा मुफ्त मिलती थी अब पांच दिन की दवा एक साथ मिलेगी।
डॉक्टरों को मिलेगा 5 साल का एक्सटेंशन
डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए शासन की ओर से नई योजना बनाई गई है। अब रिटायर हो चुके डॉक्टरों को उसी सैलरी में पांच वर्ष तक कार्यकाल बढ़ाया जाएगा।
हसन ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से 100 नए सीएमओ बनाया जाना है। जननी-शिशु सुरक्षा योजना के अंतर्गत 15 जनवरी तक एक हजार और एंबुलेंस अस्पतालों को मिलेंगी। इसका उपयोग गर्भवती महिलाओं को घर से लाने और डिलीवरी के बाद वापस घर छोड़ने में किया जाएगा।