फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   five new cases of dengue

डेंगू के पांच नए मरीजों की पुष्टि

Tue, 15 Oct 2013 01:18 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 15 Oct 2013 01:18 AM IST
विज्ञापन
five new cases of dengue

नोएडा के सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल में डेंगू के पांच नए मरीजों की पुष्टि हुई है। यह पुष्टि एलाइजा रीडर किट से हुई है।

विज्ञापन


इसी के साथ अस्पताल की ओर से पुष्टि किए गए मरीजों की संख्या 97 हो गई है।

अस्पताल की सीएमएस डॉ. मीना मिश्रा ने बताया कि नेशनल वेक्टर बार्न डिसीज कंट्रोल प्रोग्राम, दिल्ली की ओर से एक एलाइजा किट उपलब्ध कराई गई थी, जिसमें 48 मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए लगाए गए थे।

इनमें से पांच रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। पांचों मरीजों की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है। इससे पहले एलाइजा जांच किट 92 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन


मालूम हो कि गाजियाबाद में नोएडा स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजे गए एक मरीज के सैंपल में डेंगू की पुष्टि हुई थी।

यह सैंपल कैलाश अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य विभाग को काउंटर जांच के लिए मिला था। इसी के साथ जिले में डेंगू के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलेरिया के रोजाना तीन से चार नए रोगी
सेक्टर 24 स्थित ईएसआई अस्पताल में डेंगू के मरीजों की भीड़ के साथ ही मलेरिया भी आफत बना हुआ है।

अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक रोजाना तीन से चार रोगियों में मलेरिया की पुष्टि हो रही है।

हालांकि सेरीब्रल मलेरिया यानी दिमागी मलेरिया का इस बार एक भी मामला प्रकाश में नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed