फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   badlpur college ready, awaiting increased in Noida

छात्र संघ चुनावः बादलपुर कॉलेज तैयार, नोएडा का बढ़ा इंतजार

Mon, 14 Oct 2013 01:32 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 14 Oct 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
badlpur college ready, awaiting increased in Noida

गौतमबुद्ध नगर में छात्र संघ चुनावों का बिगुल बज गया है लेकिन इस बार शुरुआत बादलपुर से होगी।

विज्ञापन


कुमारी मायावती गवर्नमेंट वूमन पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन नोएडा के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में छात्रों का इंतजार बढ़ता जा रहा है।

बादलपुर डिग्री कॉलेज में नोमिनेशन 19 अक्तूबर को होंगे। जबकि वोटिंग 28 अक्तूबर को और नतीजे भी उसी दिन देर शाम तक घोषित किए जाएंगे।

दरअसल, पिछले साल आठ साल बाद प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल हुए। नोएडा के पीजी कॉलेज में सबसे पहले अधिसूचना जारी की गई लेकिन इस बार बादलपुर कॉलेज ने शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन


यहां चुनावी प्रक्रिया के तहत नोमिनेशन फॉर्म की बिक्री शुरू हो गई है। जिला प्रशासन को चुनाव संबंधी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।

वोटर लिस्ट तैयार है, जिसमें लगभग 1740 छात्राओं के नाम शामिल हैं। बादलपुर कॉलेज में चुनावी अधिसूचना के बाद शहर के छात्र संगठनों ने नोएडा के डिग्री कॉलेज प्रशासन से बात की लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) की दाखिला प्रक्रिया 11 अक्तूबर को खत्म हो गई है लेकिन चुनावी अधिसूचना अभी तक जारी नहीं की गई है। इसके चलते शहर के छात्र संगठन कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन की तैयार में हैं।


डिग्री कॉलेज की वोटर लिस्ट तैयार
नोएडा के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना अगले हफ्ते जारी होने की संभावना है। वहीं कॉलेज प्रशासन ने वोटर लिस्ट तैयार कर ली है।

इसमें लगभग 3000 छात्र-छात्राओं के नाम शामिल हैं। फिलहाल ये पूरा हफ्ता छुट्टियों में बीतेगा। कॉलेज खुलने के बाद चुनाव की तारीख घोषित होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed