{"_id":"883e09364201d2b37c29386be3c9d5ce","slug":"another-thief-gang-tapak-gang-found-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अब टपक गिरोह का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अब टपक गिरोह का आतंक
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 23 Oct 2013 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में यदि कोई अंजान व्यक्ति कार से तेल टपकने की बात आप से कहे तो सतर्क हो जाएं। वह आपको लाखों का चूना लगा सकता है।
विज्ञापन
ठक ठक गिरोह के मामले कम होने के बाद अब शहर में टपक गिरोह का आतंक शुरू हुआ है। यह गिरोह तेल टपकने की बात कहकर ध्यान भ्रमित करता है और कार में मौजूद रुपये, जेवरात समेत अन्य सामान लेकर उड़ जाता है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के प्रीत विहार निवासी ललित कुमार डागा मंगलवार को दिल्ली से नोएडा सेक्टर 60 के बी ब्लॉक में बिजनेस के सिलसिले में इनोवा कार से आ रहे थे।
विज्ञापन
खोड़ा तिराहे के पास उनकी कार का पिछला टायर पंचर हो गया। ड्राइवर कार से उतरकर टायर बदलने लगा। इतने में ही एक व्यक्ति आया और उसने ललित कुमार से कार से तेल टपकने की बात कही।
विज्ञापन
ललित कुमार कार से उतरे तो उन्होंने देखा कि मोबिल आयल टपक रहा था लेकिन ध्यान से देखने पर उन्हें पता लगा कि मोबिल ऑयल कार के अंदर से नहीं बल्कि ऐसे टपक रहा था कि जैसे किसी ने उसे कार पर बाहर से फेंका हो।
स्टेपनी बदलने के बाद कुछ दूर ही कार चली थी कि उन्होंने देखा कि कार में रखा बैग गायब था। बैग में 4.50 लाख रुपये के अलावा साइन की हुई चेक बुक, लॉकर की चाबी और कागजात भी थे। उन्होंने इसकी सूचना थाना सेक्टर 58 पुलिस को दी।
और भी मामले आए हैं सामने
शहर में इस तरह की वारदात के और भी मामले प्रकाश में आए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य कार पर पहले मोबिल ऑयल फेंक देते हैं और फिर तेल टपकने की बात कहकर व्यक्ति को दिगभ्रमित कर देते हैं और मौका पाकर कार में मौजूद सामान को लेकर फरार हो जाते हैं।
वारदातों से स्पष्ट है कि इसमें तकनीकी जानकारी रखने वाले बदमाश शामिल हैं।