{"_id":"73-41650","slug":"Noida-41650-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस करेगी बुजुर्गों की समस्या का समाधान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस करेगी बुजुर्गों की समस्या का समाधान
Noida
Updated Tue, 17 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कासना पुलिस वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए अभियान चलाएगी। बुजुर्गों के लिए एक प्रकोष्ठ बनाकर वहां उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी। अभियान रविवार को शुरू किया जाएगा।
कासना प्रभारी निरीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं ज्यादा सामने आई हैं। इसी को लेकर शहर में एक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी बुजुर्गों की समस्याओं को दूर करने के लिए एक प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। बुजुर्गों में से एक को प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया जाएगा, जो सभी लोगों की समस्याएं जानेंगे। इसके बाद थाने स्तर पर उनका निराकरण किया जाएगा। यही नहीं थाने से जिस अधिकारी को काम करने की जिम्मेदारी दी जाएगी, वह फोन पर शिकायत संबंधी सभी तथ्य भी बताएंगे। अभियान में पहले से ही चल रहे वरिष्ठ नागरिक समाज की मदद ली जाएगी।