{"_id":"73-41649","slug":"Noida-41649-73","type":"story","status":"publish","title_hn":" घर में घुसकर किशोरी के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर किशोरी के अपहरण का प्रयास
Noida
Updated Tue, 17 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जेवर कोतवाली के जहांगीरपुर कस्बे में सोमवार सुबह हिस्ट्रीशीटर ने एक घर पर घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की और उसके अपहरण का प्रयास किया। घटना के विरोध पर आरोपी ने किशोरी के पिता को दो गोली मार दीं और कई राउंड हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया। घायलावस्था में किशोरी के पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक जहांगीरपुर कस्बे के हिस्ट्रीशीटर इमरान ने 14 सितंबर को कस्बे में स्थित
एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसकी बेटी (15) से छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के सिर में तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया था। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया था। इस मामले में किशोरी के चाचा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 11 बजे इमरान अपने पिता और भाई समेत पांच लोगों के साथ किशोरी के घर पहुंच गया। आरोप है कि इमरान ने उससे छेड़छाड़ की और जबरन उसे अपने साथ ले जाने लगा। जब किशोरी के पिता ने इसका विरोध किया तो इमरान ने उस पर तमंचे और पिस्टल से फायर किए। उसे दो गोलियां लगीं। गोलियों की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।