फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   औद्योगिक इकाइयों को फिलहाल राहत नहीं

औद्योगिक इकाइयों को फिलहाल राहत नहीं

Tue, 17 Sep 2013 05:36 AM IST
Noida
Noida Updated Tue, 17 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। औद्योगिक इकाइयों को बिजली कटौती से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। दिनभर में चार घंटे की कटौती से उत्पादन से लेकर लागत पर असर पड़ रहा है। वहीं, विद्युत निगम की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं दिया जा रहा है। पिछले दस दिन से शहर की औद्योगिक इकाइयों में रात की कटौती जारी है। इसके साथ दिन में भी बिजली की आवाजाही बनी रहती है। कभी घोषित और कभी अघोषित कटौती से औद्योगिक इकाइयों में तमाम समस्याएं खड़ी हो रही हैं। कटौती के दौरान लंबे समय तक जनरेटर चलने से डीजल की खपत और प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ उत्पादन की क्षमता कम हो रही है, जबकि उत्पादन की लागत पर असर आ रहा है। उद्यमी संगठन लगातार बिजली विभाग से कटौती समाप्त करने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है। औद्योगिक इकाइयों में रात दस से सुबह दो बजे तक की कटौती के साथ सोमवार को दिन में 11 बजे से चार बजे के बीच कई बार बिजली की आवाजाही होती रही। हालांकि, लॉक बुक की बात करें तो यहां पर सिर्फ इमरजेंसी कटौती का डाटा दर्ज हो रहा है। इस संबंध में विद्युत निगम के अधिकारी टिप्पणी करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


आवासीय क्षेत्र में अघोषित कटौती
सोमवार को आवासीय क्षेत्र में इमरजेंसी कटौती नहीं की गई। हालांकि, अघोषित कटौती की मार जरूर झेलनी पड़ी है। सेक्टर 12, 22, 55, 56, 11, 33, 34, 35, 26, 19, 20, 27 सहित 29 व 30 में बिजली कटौती की मार पड़ी। सुबह नौ बजे, फिर 12.30 बजे और शाम को साढ़े चार बजे आधे घंटे से एक घंटे की बिजली कटौती आवासीय सेक्टरों में हुई। शहर के बीच में पड़ने वाले अधिकांश गांव कटौती की जद में हैं और दो से चार घंटे की कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed