{"_id":"73-41643","slug":"Noida-41643-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-73 के फ्लैटों का ड्रॉ आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-73 के फ्लैटों का ड्रॉ आज
Noida
Updated Tue, 17 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-73 में 1230 फ्लैट आवंटियों का इंतजार आज (मंगलवार) खत्म हो जाएगा। ड्रॉ के जरिए आवंटियों को अपने फ्लैट का नंबर पता चल जाएगा।
प्राधिकरण ने 2006 में 1230 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की योजना निकाली थी। अब ये बनकर तैयार हैं। इनकी कीमत करीब 7.80 लाख रुपये है। चार मंजिला इन फ्लैटों के आवंटियों का चयन तो पहले ही ड्रॉ के जरिए किया जा चुका है। अब उनके फ्लैट नंबरों का ड्रॉ होना है। प्राधिकरण के डीसीईओ अखिलेश सिंह ने बताया कि ड्रॉ सुबह करीब 11 बजे से इंदिरागांधी कला केंद्र के बाहर बने पार्क में होगा। इन फ्लैटों पर पजेशन लीज डीड कराने के बाद मिलेगा। हालांकि अभी सीवर, पानी, बिजली व सड़क से जुड़े कुछ काम बाकी हैं, मगर उसे शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया गया है। डीसीईओ का कहना है कि ड्रॉ के बाद से कब्जा प्राप्त करने तक जो वक्त मिलेगा, उसी में बचे हुए कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले बैठक कर सभी संबंधित इंजीनियरों को निर्देश दे दिए गए हैं।