{"_id":"73-41455","slug":"Noida-41455-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के तीस संविदा कर्मी बर्खास्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के तीस संविदा कर्मी बर्खास्त
Noida
Updated Fri, 13 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। रोडवेज की हड़ताल में शामिल रहे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के संविदा पर कार्यरत 30 कर्मचारियों को विभाग ने बृहस्पतिवार को बर्खास्त कर दिया है। विभाग की ओर से हड़ताल को अवैध घोषित करने के बाद भी ये कर्मचारी काम पर नहीं लौटे थे।
डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके जौहरी ने बताया कि जुलाई में रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। इसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 30 संविदा कर्मी भी शामिल हुए थे, जिसके चलते बसों का संचालन प्रभावित हुआ। इनको चेतावनी भी दी गई थी कि हड़ताल न करें लेकिन उन्होंने विभाग के निर्देशों का उल्लंघन करके हड़ताल में हिस्सा लिया। साथ ही अन्य कर्मचारियों को उकसाने का भी काम किया गया। उसी समय कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक के नेतृत्व में कमेटी गठित हुई थी। कमेटी ने जांच में कर्मचारियों को दोषी पाया है। कहा कि हड़ताल से विभाग को आर्थिक क्षति के साथ-साथ यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। बृहस्पतिवार को सभी कर्मचारियों बर्खास्त कर दिया गया है।